वोडाफोन ने लांच किया एक और सस्ता प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Vodafone launched Rs 189 Pre-paid plan with 56 days validity
vodafone

    वोडाफोन ने एक बार फिर से एक नया सस्ता प्री-पेड प्लान लांच किया है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 189 रुपये है और इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही वोडाफोन ने 279 रुपये का प्री-पेड प्लान लांच किया है।

    वोडाफोन के 189 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की बात करें तो इस प्लान में आपको कॉलिंग और डाटा दोनों फायदे मिलेंगे। वोडाफोन के 189 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे6 प्लस की अनबॉक्सिंग और फर्स्ट इंप्रेशन

    इस प्लान में आपको 2 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा जो कि ग्राहकों को निराश कर सकता है, क्योंकि जियो के पास इसके मुकाबले के लिए 198 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो के प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलते हैं जो कि वोडाफोन में नहीं मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही वोडाफोन ने 279 रुपये का प्री-पेड प्लान लांच किया है जिसमें प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट कॉलिंग मिलती है। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें सिर्फ 4 जीबी डाटा ही मिल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें