वोडाफोन ने लॉन्च किया 'पारिवारिक प्लान', एक साथ 5 लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 08 Jun 2019 12:15 PM IST
Vodafone Launched Red Together Postpaid Plans for Families, Offers Up to 200GB Data
vodafone

    वोडाफोन पिछले कई सप्ताह से लगातार नए प्लान पेश कर रहा है। अभी कंपनी ने हाल ही में ही में 599 रुपये का 180 दिनों की वैधता के साथ नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। प्री-पेड के बाद अब वोडाफोन ने एक पोस्टपेड प्लान बाजार में उतारा है जिसका फायदा पूरे परिवार को होगा। आइए जानते हैं वोडाफोन के इस पारिवारिक प्लान के बारे में...

    दरअसल वोडाफोन ने इस प्लान को उन लोगों के लिए लॉन्च किया है जिन्हें एक ऐसे प्लान की तलाश थी जिसका फायदा पूरे परिवार को मिले। वोडाफोन के इस नए पोस्टपेड प्लान कीमत 999 रुपये है। वोडाफोन के इस प्लान में आपको 200 जीबी डाटा मिलेगा और साथ ही बचे हुए डाटा को अगले महीने इस्तेमाल करने का भी विकल्प मिलेगा।

    येभी पढ़ेंः Vodafone ने लॉन्च किया 300 रुपये से भी कम का प्लान, मिलेगी 70 दिनों की वैधता

    वोडाफोन के इस प्लान को तहत आप अपने परिवार के 5 लोगों को जोड़ सकते है। इसमें आपको एक साल के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में परिवार के पांचों सदस्यों को 30 जीबी डाटा मिलेगा, जबकि प्राथमिक यूजर को 80 जीबी डाटा मिलेगा।

    इसी कड़ी में कंपनी ने 899 रुपये का भी प्लान उतारा है जिसका फायदा 4 लोग उठा सकते हैं। इसमें प्रत्येक सदस्यों को 30 जीबी डाटा और प्राइमरी यूजर को 70 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा।

    गौरतलब है कि वोडाफोन ने हाल ही में 299 रुपये का नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान में ग्राहकों को लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4जी डाटा भी मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। वोडाफोन के इस 299 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को कुल 3 जीबी डाटा और 1,000 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान को उनलोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो लंबी वैधता वाले प्लान चाहते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें