वोडाफोन ने लांच किया नया प्लान, 168 दिन की वैधता के साथ डाटा और कॉलिंग का फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 30 Aug 2018 09:27 AM IST
Vodafone launched new Rs. 597 Recharge With 168 Days Validity to Take on Jio, Airtel
vodafone

    वोडाफोन ने इस बार एयरटेल और रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए नया प्लान पेश किया है। वोडाफोन इंडिया ने 597 रुपये का प्लान लांच किया है जिसकी वैधता 168 दिनों की है हालांकि स्मार्टफोन यूजर के लिए यह वैधता 112 दिनों की है और 168 दिनों की वैधता फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए है। इस प्लान से कंपनी ने अपने 2 जी, 3जी और 4जी सभी ग्राहकों को एक साथ लुभाने की कोशिश की है।

    वोडाफोन के 597 रुपये वाले प्लान के फायदे

    वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें कुल 10 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। सात ही रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने अनलिमिटेड कॉलिंग की सीमा भी तय की है।

    इस प्लान के तहत प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। यह प्लान देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध है और इसे वोडाफोन की वेबसाइट व एप से रिचार्ज कराया जा सकता है। वोडाफोन के इस प्लान की टक्कर एयरटेल के 597 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 168 दिनों की वैधता के साथ 10 जीबी डाटा, रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हालांकि एयरटेल का यह प्लान फीचर फोन वालों के लिए नहीं है।

    गौरतलब है कि इससे पहले वोडाफोन ने 159 रुपये का प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में रोजाना 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट की सभी नेटवर्क पर कॉलिंग मिलेगी। खास बात यह है कि अगर आपके पास 3जी मोबाइल है तो भी आप इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मुंबई, गुजरात, चेन्नई और आंध्रप्रदेश सर्किल में मौजूद नहीं है। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें