वोडाफोन ने पेश किया 70GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए नया प्लान पेश किया है। वोडाफोन का यह पहला ऐसा प्लान है वाकई रिलायंस जियो की टक्कर का है। बड़ी बात ये है कि वोडाफोन ने 1 दो नहीं, बल्कि 3 प्लान पेश किए हैं।
कितने का है प्लान और क्या होगा फायदा ?

रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन ने 445 रुपये, 353 रुपये और 145 रुपये के तीन नए प्लान पेश किए हैं। इनमें से 445 रुपये वाला प्लान 4जी और 3जी दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए है, जबकि 353 और 145 रुपये वाला प्लान 3जी ग्राहकों के लिए है।
क्या हैं 445, 353 रुपये और 145 रुपये वाले प्लान ?

445 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों तक रोज 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग होगी। वहीं इसी प्लान में 3जी ग्राहकों को 35 दिनों के लिए सिर्फ 2 जीबी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग रहेगी।
वहीं 353 रुपये वाले प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 2 जीबी डाटा मिलेगा। अब आखिरी 145 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें वोडाफोन के ग्राहकों को वोडाफोन से वोडाफोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा।
नोट- तीनों प्लान में प्रतिदिन 300 मिनट और सप्ताह में 1200 मिनट कॉलिंग की जा सकती है।