Vodafone का क्रिसमस गिफ्ट, सिर्फ 269 रुपये में 28 दिन के लिए सबकुछ फ्री

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Dec 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India offers 28GB Data and unlimited calls at Rs 269
Vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने क्रिसमस के खास मौके पर नया धमाका किया है।

    कंपनी सबसे सस्ता 28 जीबी डाटा वाला प्लान पेश किया है। वोडाफोन ने 269 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा यानी कुल 28 जीबी डाटा मिलेगा। बता दें कि यह प्लान सिर्फ कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए ही है।

    विज्ञापन

    साथ ही यह ऑफर सिर्फ 28 दिसंबर तक ही है। इसके बाद रिचार्ज कराने पर यह प्लान शायद ही मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी मिलेगी। साथ ही रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसके तहत यूजर को 3G/4G नेटवर्क पर डाटा मिलेगा। इस प्लान के तहत प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Vodafone का क्रिसमस गिफ्ट, सिर्फ 269 रुपये में 28 दिन के लिए सबकुछ फ्री
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें