Vodafone लाया शानदार प्लान, सिर्फ 33 रुपये में मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Mar 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India offer Unlimited 4G Data at Rs 33 from 1 AM TO 6AM
vodafone

    कहते हैं कि इस दुनिया में फ्री में कुछ भी नहीं मिलता है, लेकिन जियो के जन्म के बाद से यह कहावत झूठा साबित होने लगा है। हर रोज नए-नए प्लान जारी हो रहे हैं। वैसे पिछले कुछ दिनों से सभी कंपनियां नए स्मार्टफोन पर कैशबैक देने में लगी हैं और इसी बीच वोडाफोन ने अब तक का अपना सबसे सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान में सिर्फ 33 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।

    वोडाफोन के 33 रुपये वाले प्लान के फायदे

    vodafone
    vodafone

    दरअसल वोडाफोन ने इस प्लान को उन यूजर्स के लिए जारी किया है जिन्हें डाटा की जरूरत है। इस प्लान की कीमत 33 रुपये है और इसके तहत अनलिमिटेड 3G/4G डाटा मिल रहा है, हालांकि यह फ्री डाटा रात के 1 बजे से लेकर 6 बजे सुबह तक मिल रहा है। ऐसे में अगर आपका डाटा खत्म हो गया है तो इस प्लान को आप सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने 21 रुपये का भी एक प्लान उतारा है जिसमें 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3G/4G डाटा मिलेगा। हालांकि रिचार्ज कराने से पहले अपना बेस्ट ऑफर *121# डायल करके जरूर चेक कर लें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें