Vodafone ने लॉन्च किए 569 और 511 रुपये के प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Apr 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India launched Rs 569 and Rs 511 Prepaid Plans With 3GB and 2GB Daily Data for 84 Days
Vodafone

    Vodafone ने जियो और एयरटेल के प्लान की टक्कर में दो नए प्री-पेड प्लान में बाजार में उतारे हैं। वोडाफोन ने 569 रुपये और 511 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में रोज क्रमशः 3 जीबी और 2 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं दोनों प्लान की वैलिडिटी भी समान ही है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    वोडाफोन के 569 रुपये और 511 रुपये वाले प्लान के फायदे

    Vodafone
    Vodafone

    सबसे पहले 511 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 84 दिनों की है।इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। 569 रुपये वाले में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगी और इसकी वैधता 84 दिनों की है। इन दोनों प्लान की दिक्कत यह है कि ये अभी कुछ ही सर्किल के लिए उपलब्ध हैं। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।

    विज्ञापन

    ऐसे में वोडाफोन 569 रुपये में कुल 252GB 4G/3G डाटा और 511 रुपये में 168 जीबी डाटा 84 दिनों की वैधता के साथ दे रहा है। वहीं वोडाफोन के पास एक प्लान 549 रुपये का है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 3.5 जीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें