वोडाफोन ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, 19 रुपये से शुरू

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Vodafone India announce 3 New Own Net Unlimited Calling Pack
Vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को तीन नए प्लान पेश किए हैं। इनमें 19 रुपये, 49 रुपये और 89 रुपये के शामिल हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और लिमिटेड डाटा दिया जाएगा। इन नए प्लान के नाम वोडाफोन सुपरडे और वोडाफोन सुपरवीक हैं।

    वोडाफोन सुपरडे प्लान - 19 रुपये

    वोडाफोन सुपरडे प्लान की कीमत 19 रुपये है। इस प्लान के तहत वोडाफोन के नेटवर्क पर दिन भर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा 100 एमबी 4जी इंटरनेट 4जी हैंडसेट यूजर्स को मिलेगा।

    विज्ञापन

    वोडाफोन सुपरवीक पैक - 49 रुपये

    वोडाफोन
    वोडाफोन

    वोडाफोन सुपरवीक पैक - 49 रुपये

    इस प्लान के तहत वोडाफोन के नेटवर्क पर 7 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी और 250 एमबी 4जी डाटा 4जी हैंडसेट यूजर्स को मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन सुपरवीक पैक - 89 रुपये

    वोडाफोन के इस आखिरी प्लान में वोडाफोन के नेटवर्क पर 7 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। दूसरे नेटवर्क पर 100 मिनट की लोकल-एसटीडी मिलेगी। इसके अलावा 250 एमबी 4जी डाटा 4जी हैंडसेट यूजर्स को मिलेगा।

    ये तीनों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं और रिचार्ज कंपनी की वेबसाइट, माय वोडाफोन ऐप से कराया जा सकता है।

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में वोडाफोन 445 रुपये, 353 रुपये और 145 रुपये के तीन नए प्लान पेश किए थे। इनमें से 445 रुपये वाला प्लान 4जी और 3जी दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए है, जबकि 353 और 145 रुपये वाला प्लान 3जी ग्राहकों के लिए है।

    445 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों तक रोज 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग होगी। वहीं इसी प्लान में 3जी ग्राहकों को 35 दिनों के लिए सिर्फ 2 जीबी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग रहेगी।

    वहीं 353 रुपये वाले प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 2 जीबी डाटा मिलेगा। अब आखिरी 145 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें वोडाफोन के ग्राहकों को वोडाफोन से वोडाफोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें