Vi VS Jio: 299 रुपये में किसका प्लान है बेहतर, जानें सभी फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Mar 2022 09:36 AM IST
सार

Vi के पास 299 रुपये का एक प्लान है जिसके साथ Vi Hero के फायदे मिलते हैं, हालांकि यह लंबी वैधता वाला प्लान नहीं है, लेकिन सुविधा के लिहाज से देखें तो यह बेस्ट प्लान है।

विज्ञापन
Vodafone Idea vs Jio which Rs 299 Plan Could be a Better all you need to know
vi vs jio - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया और जियो दोनों कंपनियों के पास तमाम तरह के प्री-पेड प्लान मौजदू हैं। इनमें से एक प्लान 299 रुपये का है। Vi के पास 299 रुपये का एक प्लान है जिसके साथ Vi Hero के फायदे मिलते हैं, हालांकि यह लंबी वैधता वाला प्लान नहीं है, लेकिन सुविधा के लिहाज से देखें तो यह बेस्ट प्लान है। जियो के पास भी 299 रुपये का एक प्लान है तो अब सवाल यह है कि जियो और Vi के 299 रुपये वाले प्लान में किसका प्लान बेस्ट है?

    Vi के इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को बिंज ऑल नाइट (रातभर अनलिमिटेड वीडियो) और विकेंड डाटा रोलओवर के साथ डाटा डिलाइट ऑफर भी मिलता है। इस प्लान के साथ Vi के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    विज्ञापन

    जियो के प्लान में भी Vi के प्लान की तरह ही सुविधाएं मिलती हैं। जियो के प्लान में भी 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं, हालांकि जियो अपने ग्राहकों को 500एमबी अधिक यानी रोज 2 जीबी डाटा देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब डाटा के मामले में तो जियो आगे है, लेकिन अन्य फायदों जैसे- बिंज ऑल नाइट और विकेंड डाटा रोलओवर के मामले में वोडाफोन आइडिया के प्लान फायदे वाला है। Airtel के पास भी 299 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ में रोज 100 SMS भी मिलते है। एयरटेल के प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें