Vodafone idea के ग्राहकों को फ्री में मिल रहा Voot प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन

वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को Voot प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन देने के लिए Viacom 18 के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी के ग्राहकों को Voot एप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। इस फ्री सब्सक्रिप्शन के अलावा कंपनी अपने एक सालाना प्लान के साथ ग्राहकों को 50 जीबी डाटा दे रही है।
नए ऑफर के तहत Vi के ग्राहक Voot एप में अपने वोडाफोन आइडिया के नंबर पर ओटीपी मंगाकर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद वोडाफोन आइडिया एप में लॉगिन करके Voot के फ्री सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करना होगा।
Voot सेलेक्ट एप में आप नेशनल के साथ इंटरनेशनल कंटेंट भी मिलेंगे। बिग बॉस को भी आप एप पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा Gone Game, Crackdown, Asur, Illegal और The Raikar Case जैसे ऑरिजिनल कंटेंट मिलेंगे। इसके अलावा Colors और MTV के सभी शोज भी यूजर्स को मिलेंगे।
50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा के साथ नया प्लान
कंपनी ने Voot के साथ साझेदारी के अलावा एक सालाना प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 2,595 रुपये है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान के साथ जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। प्लान की वैधता 365 दिनों की है। ऐसे में इस प्लान के साथ कुल 780 जीबी डाटा मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले Vi ने 1,499 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ भी 50 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया था। इस प्लान के साथ आमतौर पर कुल 24 जीबी डाटा ही मिलता है लेकिन इस ऑफर के तहत कुल डाटा 74 जीबी हो गया है। इस प्लान में आपको 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा 3,600 SMS भेजने की भी सुविधा मिलती है।
इस प्लान में आपको Vi मूवीज और टीवी एप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, हालांकि यह 50 जीबी अतिरिक्त डाटा इस प्लान के कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है। कंपनी बकायदा अपने ग्राहकों को इसके बारे में मैसेज करके जानकारी दे रही है। वोडाफोन आइडिया ने अपने इस ऑफर को Extra Data Offer नाम दिया है।
- जैविक आतंकवाद का परिणाम हो सकती है अगली महामारी, दुनिया को रहना होगा तैयार: बिल गेट्स
- OnePlus के को-फाउंडर ने शुरू की नई कंपनी, नाम रखा 'Nothing'
- गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर रैली और हिंसा के बाद Twitter ने 500 अकाउंट स्थगित किए
- आधार कार्ड के साथ फोन नंबर जुड़वाने के लिए नहीं चाहिए कोई डॉक्यूमेंट, UIDAI ने बताया तरीका