Vodafone idea के इस 82 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं बड़े फायदे, कम ही लोग जानते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

82 रुपये में मिलने वाला SonyLIV Premium का सब्सक्रिप्शन केवल मोबाइल डिवाइस के लिए है। इसका मतलब यह है कि इस सब्सक्रिप्शन के साथ आप सोनी लिव को टीवी पर एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Vodafone idea Rs 82 add on plan with sonylive premium subscriptions
Vi - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए एक सस्ता एड ऑन प्री-पेड प्लान कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया है, हालांकि इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की कीमत 82 रुपये रखी गई है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के साथ SonyLIV प्रीमियम का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के साथ मिलने वाला यह सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए होगा।

    82 रुपये वाले इस प्लान के साथ SonyLIV के प्रीमियम के एक्सेस के साथ यूजर्स UEFA चैंपियन लीग, WWE, Bundesliga और UFC जैसे स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे। यूजर्स को Scam 1992, महारानी और गुल्लक जैसे ऑरिजिनल कंटेंट देखने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को इंटरनेशनल शोज देखने का भी मौका मिलेगा।

    विज्ञापन

    यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि 82 रुपये में मिलने वाला SonyLIV Premium का सब्सक्रिप्शन केवल मोबाइल डिवाइस के लिए है। इसका मतलब यह है कि इस सब्सक्रिप्शन के साथ आप सोनी लिव को टीवी पर एक्सेस नहीं कर पाएंगे। बता दें कि SonyLIV के प्लान की कीमत 299 रुपये है लेकिन वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को यह महज 82 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया के 82 रुपये वाले इस प्लान के साथ 4GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 14 दिनों की होगी। इस प्लान के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

    वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन आइडिया के अब कुल पांच ऐसे प्लान हैं जिनके साथ Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इन प्लान की कीमतें 499 रुपये से लेकर 3,099 रुपये तक हैं।

    बता दें कि पिछले महीने ही Vi ने 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये के प्लान पेश किए हैं जिनमें 31 दिनों तक की वैधता मिलती है। कुछ दिन पहले ही वोडाफोन आइडिया ने 107 रुपये और 111 रुपये का वैलिडिटी वाउचर पेश किया है जिनके साथ 200MB डाटा भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें