Vodafone-Idea: वोडाफोन-आइडिया कंपनी हो रही बंद? कंपनी ने दी प्रतिक्रिया, जानें रिचार्ज प्लान क्यों हुए गायब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 23 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

Vodafone-Idea के बंद होने की खबर के बीच कंपनी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि हमें कुछ ऐसी गलत मीडिया रिपोर्ट्स मिली हैं जिनमें दावा किया गया है कि Vi प्रीपेड रीचार्ज सेवाएं कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

विज्ञापन
Vodafone Idea responded over company getting shut down viral news, know why the recharge plans disappeared
Vodafone-Idea - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (VI) के बंद होने की खबर आग की तरह फैल रही है। दरअसल, कंपनी के रिचार्ज प्लान गायब हो गए हैं, जिसको लेकर लोग कंपनी बंद होने का अनुमान लगाने लग गए हैं। हालांकि, कंपनी बंद नहीं हुई है। इसको लेकर कंपनी ने प्रतिक्रिया भी दी है। बता दें कि वोडाफोन-आइडिया कंपनी फिलहाल भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रही है। कंपनी को करीब 780 करोड़ रुपये का भुगतान करना है, लेकिन अब तक 10 फीसदी ही भुगतान किया गया है।

    वोडाफोन-आइडिया के बंद होने की खबर के बीच कंपनी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि हमें कुछ ऐसी गलत मीडिया रिपोर्ट्स मिली हैं जिनमें दावा किया गया है कि Vi प्रीपेड रीचार्ज सेवाएं कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

    विज्ञापन

    हम अपने ग्राहकों को सूचित करना चाहते हैं कि ऐसी झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि Vi ने केवल दिल्ली सर्कल में कुछ प्रीपेड यूजर्स को 22 जनवरी की रात से 23 जनवरी की सुबह तक कुछ घंटों के लिए सिस्टम अपग्रेड के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया है, इस अवधि के दौरान रिचार्ज सेवा में कुछ देरी हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि रिचार्ज प्लान गायब होने की खबर बेबुनियाद है। दरअसल, सिस्टम अपग्रेड के कारण दिल्ली सर्कल में रिचार्ज प्लान कुछ घंटों के लिए दिखना बंद हो गए थे। कंपनी बंद नहीं हुई है। वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों को इस तरह की झूठी अफवाहों पर विश्वास करने की जरूरत नही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें