Vodafone Idea ने चुपके से बंद कर दिया अपना सबसे सस्ता प्लान
यदि आप भी एक Vodafone Idea (Vi) यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vi ने हरियाणा सर्किल में अपने 99 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है, हालांकि अन्य सर्किल में यह प्लान अभी भी मौजूद है। इससे पहले मुंबई, गुजरात और दिल्ली सर्किल में इस प्लान को मोडिफाई किया गया है।

विस्तार

इन तीनों सर्किल में Vi ने 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडीटी आधी कर दी है। Vi ने यह फैसला एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ाने के लिए लिया है। हरियाणा सर्किल में Vi के 99 रुपये वाले के बंद होने की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने दी है।
हरियाणा सर्किल में Vi के इस फैसले के बाद अब ग्राहकों के लिए 100 रुपये से कम कीमत में कोई प्लान मौजूद नहीं है। इससे पहले एयरटेल ने भी अपने 99 रुपये के प्लान को हटाया था। हरियाणा में अब Airtel के ग्राहकों को अपने सिम कार्ड का चालू रखने के लिए भी कम-से-कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
- Threads के यूजर्स में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और कई मशहूर हस्तियां शामिल, एक दिन में हुए करोड़ों डाउनलोड
- Infinix ने 82 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया नया लैपटॉप, 32GB रैम के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
- Misuse of AI: ChatGPT से परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 400 छात्र, विश्वविद्यालयों ने शुरू की जांच
- पांच करोड़ रुपये वाला iPhone 14 Pro Max, आखिर ऐसा क्या है इसमें