वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को मिल रहा फ्री 75GB डाटा, जानें क्या है ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Aug 2022 10:05 AM IST
सार

Vi ने कोई नए प्लान तो लॉन्च नहीं किए हैं लेकिन दो पुराने प्लान के साथ 75 जीबी डाटा देने का एलान किया है। हम बात कर रहे हैं Vi के 1,449 रुपये और 2,889 रुपये वाले प्लान के बारे में। Vi के 1,449 रुपये वाले प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता मिल रही है

विज्ञापन
Vodafone Idea Offering Up to 75GB of Extra Data with these Two Plans
Vi Hero Unlimited Offer - फोटो : Vi

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए ऑफर का पिटारा खोल दिया है। देश की तीसरे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vi अपने प्री-पेड ग्राहकों को 75GB अतिरिक्त डाटा दे रही है। अपने इस ऑफर के जरिए कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है। Vi का यह ऑफर दो बड़े प्री-पेड प्लान के साथ मिल रहा है। Vi के इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा भी मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के बाेर में सबसे पहले टेलीकॉम ने जानकारी दी है।

    Vodafone Idea के इन दो प्लान के साथ मिलेगा 75GB तक अतिरिक्त डाटा

    Vi ने कोई नए प्लान तो लॉन्च नहीं किए हैं लेकिन दो पुराने प्लान के साथ 75 जीबी डाटा देने का एलान किया है। हम बात कर रहे हैं Vi के 1,449 रुपये और 2,889 रुपये वाले प्लान के बारे में। Vi के 1,449 रुपये वाले प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 1.5GB डाटा मिल रहा है। इस प्लान के साथ रोज 100 SMS भी मिल रहे है। इस प्लान के साथ 50GB अतिरिक्त डाटा मिल रहा है जो कि फ्री है।

    विज्ञापन

    अब बात Vodafone Idea के 2,889 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की करें तो इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS और हर रोज 1.5GB डाटा मिल रहा है। इस प्लान के 365 दिनों की वैधता मिलेगी और इसमें 75GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया ने इस ऑफर को Independence Day 2022 के खास मौके पर पेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मिलेंगे Vi Hero Unlimited Offer वाले फायदे भी

    Vi इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को Hero Unlimited offer भी मिलेगा जिसके तहत विकेंड डाटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट और डाटा डिलाइट शामिल हैं। विकेंड डाटा रोलओवर के तहत ग्राहक पूरे सप्ताह के बचे हुए डाटा का इस्तेमाल सप्ताह के अंत तक में कर सकेंगे। Binge All Night के तहत रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री में हाई स्पीड डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे और Data Delights के तहत ग्राहक हर महीने 2 जीबी इमरजेंसी डाटा ले सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें