Vodafone Idea अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 2GB डाटा, जानें शर्तें
डाटा डिलाइट ऑफर के तहत ग्राहकों को हर महीने 2 जीबी फ्री डाटा मिलेगा। इसके अलावा बिंज ऑल नाइट मिलेगा यानी रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विस्तार
Vodafone Idea (Vi) ने अपने कई अनलिमिटेड हीरो प्री-पेड प्लान के लिए डाटा डिलाइट ऑफर पेश किया है। नए ऑफर के तहत वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को मुफ्त में 2 जीबी तक डाटा मिल रहा है, हालांकि यह ऑफर अपने आप एक्टिव नहीं होगा। इसे एक्टिव करने के लिए ग्राहकों को अपने वोडाफोन आइडिया के नंबर से 121249 डायल करना होगा। ऑफर को Vi मोबाइल एप के जरिए भी एक्टिव किया जा सकता है।
Vi के अनलिमिटेड हीरो प्लान की शुरुआती कीमत 299 रुपये है। इसके अलावा 359 रुपये, 409 रुपये और 475 रुपये के प्लान के साथ भी यह ऑफर मिल रहा है। डाटा डिलाइट ऑफर के तहत ग्राहकों को हर महीने 2 जीबी फ्री डाटा मिलेगा। इसके अलावा बिंज ऑल नाइट मिलेगा यानी रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।
नए ऑफर में विकेंड डाटा रोलओवर भी है। पूरे सप्ताह के दौरान बचे हुए डाटा का इस्तेमाल शनिवार और रविवार को किया जा सकेगा। बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 82 रुपये का एक एड ऑन पैक पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ SonyLIV प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
पिछले महीने Vi ने 31 दिनों तक की वैधता के साथ 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये के प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में रोज 2 जीबी तक डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।