वोडाफोन ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 30 दिनों वाला प्लान, कीमत 107 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Apr 2022 11:49 AM IST
सार

vi ने हाल ही में दो अन्य प्लान लॉन्च किए हैं जिनके साथ भी 30 दिनों की वैधता मिलती है। कुल मिलाकर वोडाफोन आइडिया के पास 30 दिनों की वैधता वाले चार प्लान हो गए हैं..

विज्ञापन
Vodafone idea launches Rs 107 Rs 111 Validity Vouchers With 200MB Data
vi 30 days plan - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में ट्राई के आदेश के बाद 30-31 दिनों की वैधता के साथ दो नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए थे। VI ने जो मासिक वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं उनमें 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इनमें से 327 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों की, जबकि 337 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी। अब वोडाफोन आइडिया ने दो और नए प्लान लॉन्च किए हैं जिनके साथ एक महीने की वैधता मिल रही है। vi के ये दोनों प्लान सभी कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। Vi के इन दोनों नए प्लान की कीमतें क्रमश 107 रुपये और 111 रुपये हैं। इन दोनों प्लान के साथ अलग-अलग वैधता मिलेगी। अब कुल मिलाकर वोडाफोन आइडिया के पास 30 दिनों की वैधता वाले चार प्री-पेड प्लान हो गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में..

    Vi ने अपने इन दोनों प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी के 107 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान के साथ भी 200MB डाटा और एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग मिलेगी। इसमें भी फ्री कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है। Vi के 111 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग की जा सकेगी।

    विज्ञापन

    इस प्लान के साथ ग्राहकों को 200MB डाटा भी मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में सिर्फ वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में फ्री कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा नहीं है। बता दें कि Vi के पास पहले से ही 99 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 200MB डाटा मिलती है। इसमें एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    VI ने हाल ही में मासिक वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इनमें से 327 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों की, जबकि 337 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी। इन दोनों प्लान के साथ Vi मूवी और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 327 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को कुल 25 जीबी डाटा मिलेगा।

    इसके अलावा इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इसकी वैधता 30 दिनों की है। 337 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कुल 28 जीबी डाटा मिलेगी और इसकी वैधता 31 दिनों की है। इस प्लान में भी रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें