वोडाफोन आइडिया ने भी लॉन्च किए 31 दिन वाले प्री-पेड प्लान, जानें फायदे
VI ने मासिक वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इनमें से 327 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों की, जबकि 337 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी।

विस्तार
एयरटेल और जियो के बाद अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी एक महीने की वैधता वाले प्री-पेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। VI ने मासिक वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इनमें से 327 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों की, जबकि 337 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी। इन दोनों प्लान के साथ Vi मूवी और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
सबसे पहले 327 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को कुल 25 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इसकी वैधता 30 दिनों की है। अब दूसरे यानी 337 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कुल 28 जीबी डाटा मिलेगी और इसकी वैधता 31 दिनों की है। इस प्लान में भी रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
बता दें कि हाल ही में जियो और Airtel ने अपने मासिक प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel ने 296 रुपये और 319 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्लान में क्रमशः 30 और 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। इनमें से एक प्लान में 25 जीबी और दूसरे में एक महीने तक रोज 2 जीबी डाटा मिलता है।
Jio के मासिक प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेगा। इस प्लान में जियो के सभी एप्स का सब्क्रिप्शन मिलेगा। तुलना करें जियो मासिक प्लान की लिस्ट में जियो का प्लान सबसे सस्ता है।