वोडाफोन आइडिया ने बंद किए ये तीन प्लान, मिलते थे बड़े फायदे
Vi के इन तीनों प्री-पेड प्लान के साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। इससे पहले एयरटेल और जियो ने भी Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान बंद किए हैं।

विस्तार
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने तीन नए प्री-पेड प्लान को बंद कर दिया है। Vi के इन तीनों प्री-पेड प्लान के साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। इससे पहले एयरटेल और जियो ने भी Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान बंद किए हैं।
Vi की वेबसाइट से 501 रुपये, 601 रुपये और 701 रुपये वाले प्लान को हटा दिया गया है। अब यदि आपको मुफ्त में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आपको 901 रुपये वाला या फिर 3,099 रुपये वाला प्लान लेना होगा।
वोडाफोन आइडिया के 901 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी डाटा के साथ 48 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। इस प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
अब बात 3,099 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इस प्लान के साथ भी एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
Vi के यूजर्स को इन सभी प्लान में विकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट ऑफर का फायदा मिलेगा। इन प्लान में बिंज ऑल नाइट यानी रातभर वीडियो स्ट्रीमिंग की भी सुविधा है। साथ ही ग्राहकों को Vi के सभी एप्स जैसे Vi movies और TV का भी एक्सेस मिलेगा।
इससे पहले रिलायंस जियो ने 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये और 2,499 रुपये वाले प्री-पेड प्लान बंद किए हैं। इन चारों प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था। Airtel ने भी Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान बंद किए हैं।