वोडाफोन आइडिया ने गूगल के साथ डील को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 May 2020 09:10 PM IST
सार
विज्ञापन
Vodafone Idea denied the reports of Google eyeing a stake in company
vodafone idea - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया ने उन रिपोर्ट्स को खारिजा कर दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट वोडाफोन आइडिया में शेयर खरीदने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया था कि निवेश को लेकर गूगल और वोडाफोन आइडिया में बातचीत चल रही है और इस डील के बाद वोडाफोन आइडिया में गूगल की पांच फीसदी हिस्सेदारी होगी।

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि गूगल पहले रिलायंस जियो में निवेश की तैयारी में था लेकिन यह बाजी फेसबुक मार ले गया। बता दें कि कंपनी में गूगल के निवेश की रिपोर्ट सामने आने के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर में 35 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले महीने ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड और फेसबुक इंक ने एक बाइंडिंग अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर की घोषणा की है जिसके मुताबिक फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 43,574 करोड़ रुपये यानी 6.22 अरब डॉलर का निवेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक को 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। फेसबुक और जियो के बीच इस डील को भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश कहा जा रहा है।

    जियो-सिल्वर लेक डील

    जियो प्लेटफॉर्म्स में 4 मई 2020 को सिल्वर लेक कंपनी ने भी 5655.75 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। सिल्वर लेक को इस निवेश के बदले लगभग 1.15 फीसदी इक्विटी हासिल होगी। सिल्वर लेक के निवेश में जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ आंकी गई है। यह फेसबुक की लगाई गई वैल्यू से 12.5 फीसदी अधिक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें