हो जाएं तैयार: फिर से महंगे होंगे वोडाफोन आइडिया के प्लान, CEO ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jan 2022 01:38 PM IST
सार

इसकी पुष्टि Vodafone Idea के सीईओ रविंद्र टक्कर ने की है। कुछ दिन पहले ही मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि Vodafone Idea को अपने टैरिफ प्लान महंगे करने चाहिए

विज्ञापन
Vodafone Idea CEO Confirms Another tariff Price Hike in 2022 or 2023
vodafone idea - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने पिछले महीने ही अपने प्री-पेड महंगे किए हैं। वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के प्लान करीब 25 फीसदी तक महंगे हुए हैं और अब फिर से Vodafone Idea के प्लान महंगे होने वाले हैं।

    इसकी पुष्टि Vodafone Idea के सीईओ रविंद्र टक्कर ने की है। कुछ दिन पहले ही मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि Vodafone Idea को अपने टैरिफ प्लान महंगे करने चाहिए, हालांकि उस दौरान कंपनी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

    विज्ञापन

    रविंद्र टक्कर ने कहा है कि कंपनी का 99 रुपये वाला सबसे सस्ता 4जी प्लान यूजर्स की जरूरत के हिसाब से अधिक महंगा नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी इस साल भी अपने प्लान को महंगे करेगी। वोडाफोन आइडिया के प्लान 2022 के अंत तक या फिर 2023 की शुरुआत में महंगे हो सकते हैं। नए टैरिफ से कंपनी को एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में कम-से-कम 1.9 गुणा इजाफा होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लगातार घट रही है Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स की संख्या

    सब्सक्राइबर के मामले में वोडाफोन आइडिया को लगातार काफी नुकसान हो रहा है। उसके यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं। दिसंबर 2021 में कंपनी के प्लान महंगे होने के बाद उसके सब्सक्राइबर बेस में करीब तीन करोड़ की कमी देखी गई है। इसके अलावा टैरिफ महंगे होने के बाद भी प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) में भी 5 फीसदी की कमी देखी गई है। कंपनी का मौजूदा ARPU 115 रुपये है जो कि 2020-21 की आखिरी तिमाही में 121 रुपये था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें