वीवो वाई31टी 5जी भारत में लॉन्च: 7200 एमएएच बैटरी और 120 हर्ट्ज स्क्रीन से लैस; जानें कीमत और फीचर्स
Vivo Y31t 5G को भारतीय बाजार में बड़ी 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP68 और IP69 प्रोटेक्शन के साथ उतारा गया है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 50MP कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। आइए इस स्मार्टफोन के पूरे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

विस्तार
Vivo ने भारत में अपने Y सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y31t 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है, जबकि कंपनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन और IP68-IP69 रेटिंग भी दी है। ऐसे में यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ और टिकाऊ डिजाइन वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।
Vivo Y31t 5G की कीमत और वेरिएंट
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Vivo Y31t 5G के 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट को लिस्ट किया गया है। फोन के रंगों में क्रिमसन रेड, सीशोर ग्रिन और गोल्डन मिस्ट शामिल हैं। कीमत की बात करें तो 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले
Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1608x720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, इसकी HBM ब्राइटनेस 1250 निट्स तक जाती है। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और इंटरफेस इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है।
Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 4GB या 6GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 तकनीक दी गई है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
बैटरी इस फोन का सबसे मजबूत पक्ष है। Vivo Y31t 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। Vivo के मुताबिक, फोन लंबी अवधि तक म्यूजिक, वीडियो, नेविगेशन और गेमिंग जैसे काम संभाल सकता है।
कंपनी के अनुसार, बैटरी 62 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 32 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
कैसा है कैमरा सेटअप?
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है। कंपनी ने मुख्य कैमरे को 90 डिग्री वाइड एंगल फील्ड ऑफ व्यू के साथ पेश किया है।
IP68 और IP69 से लैस
Vivo Y31t 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका मतलब फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देने पर जोर दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Vivo Y31t 5G: प्रमुख स्पेसिफिकेशंस एक नजर में
- डिस्प्ले: 6.75 इंच HD+ LCD, 120Hz
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
- रैम: 4GB/6GB LPDDR4X
- स्टोरेज: 128GB/256GB UFS 3.1
- रियर कैमरा: 50MP + 2MP बोकेह
- फ्रंट कैमरा: 8MP
- बैटरी: 7200mAh
- चार्जिंग: 44W FlashCharge
- ऑपरेटिंग सिस्टम: OriginOS 6, Android 16
- सुरक्षा: IP68 और IP69
- फिंगरप्रिंट सेंसर: साइड-माउंटेड
- कनेक्टिविटी: 5G
- एंड्रॉयड ड्रॉप: गूगल लाया 5 धांसू फीचर्स, सफर में उल्टी की समस्या से लेकर खोया सामान ढूंढने तक सब हुआ आसान
- जियो हॉटस्टार बना ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म: 3 देशों में हुआ लॉन्च, 12 से अधिक भाषाओं में देख सकेंगे कंटेंट
- गूगल पिक्स: कैनवा को टक्कर देगा गूगल का नया एआई डिजाइनिंग टूल, चुटकियों में बनेंगे पोस्टर और शानदार ग्राफिक्स
- एंड्रॉयड फीचर्स: समय के साथ स्मार्टफोन से गायब हो गए ये 6 फीचर्स, अब मिस करते हैं यूजर्स