वीवो वी80 लॉन्च डेट: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन आ रहा है वीवो का नया कैमरा फोन, जानें किया होंगे फीचर्स
वीवो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V80 की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। 6 अक्टूबर को दस्तक देने वाले इस फोन में 7200mAh की दमदार बैटरी, 4K सिनेमैटिक वीडियो और लेटेस्ट OriginOS 7 मिलेगा।

विस्तार
वीवो ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V80 की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार, फोन को 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह पिछले साल आए Vivo V70 का अगला मॉडल होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा और कंटेंट क्रिएशन पर फोकस है।
7200mAh की बड़ी बैटरी
कंपनी ने Vivo V80 में 7200mAh बैटरी होने की जानकारी कंफर्म की है। यह V70 में दी गई 6500mAh बैटरी से काफी बड़ी है। फोन में लेटेस्ट OriginOS 7 भी मिलेगा। यह V-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जो इस नए सॉफ्टवेयर के साथ बॉक्स से बाहर आएगा।
4K वीडियो और AI फीचर्स
Vivo V80 में 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने फोन में 30 से ज्यादा एआई आधारित क्रिएटिव फीचर्स दिए जाने की भी जानकारी दी है। इनमें AI Diwali Portrait 2.0 शामिल है, जिसे खास तौर पर फेस्टिव सीजन के दौरान पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए पेश किया गया है।
नया होगा कैमरा डिजाइन
वीवो ने फोन के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी बदला है। टीजर में पीछे की तरफ बड़ा कैमरा प्लेटो दिखाई देता है, जिसमें दो कैमरा रिंग वर्टिकल तरीके से लगी हैं। इसके साथ एक छोटा तीसरा सेंसर भी नजर आता है। फोन को ऑरेंज और स्काई ब्लू कलर में टीज किया गया है और इसमें जीस ब्रांडिंग भी दिखाई देती है।
चिपसेट और कीमत पर अभी सस्पेंस
वीवो ने अभी फोन के प्रोसेसर, रैम, डिस्प्ले और कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लीक के मुताबिक इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और कम से कम 8GB रैम मिल सकती है। कीमत की आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 55,000 रुपये से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
- डिजिटल फ्रॉड पर एयरटेल का वार: 98.4 अरब स्पैम कॉल, 4.4 अरब मैसेज किए ब्लॉक; एआई से नेटवर्क को सेफ बनाने पर जोर
- प्रोजेक्ट सनकैचर: गूगल अंतरिक्ष में करेगा एआई चिप की टेस्टिंग, 1 अक्तूबर को रचने जा रहा इतिहास, क्या है प्लान?
- ओपनएआई: एआई एजेंट ने हैक की ऑस्ट्रेलियाई सरकार की वेबसाइट, पीएम अल्बानीज ने जांच के लिए बनाई टास्क फोर्स
- मिवी ने लॉन्च किया सस्ता 5जी फोन: स्नैपड्रैगन चिपसेट, एंड्रॉयड 16 ओएस और धाकड़ बैटरी से लैस, जान लें प्राइस