Vivo V80 और X Fold6 की सेल भारत में शुरू: 200MP कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन पर बंपर छूट, जानें कीमत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 13 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

Vivo V80 and X Fold6 Sale: वीवो के नए स्मार्टफोन V80 और प्रीमियम फोल्डेबल X Fold6 की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और जाइस कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, X Fold6 में 200MP का मेन कैमरा, दो AMOLED डिस्प्ले और 6,900mAh बैटरी दी गई है। दोनों फोन पर लॉन्च ऑफर भी मिल रहे हैं।

vivo v80 and x fold6 sale starts in india price offers specifications
Vivo X Fold 6 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo V80 और Vivo X Fold6 की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन दोनों फोन को लॉन्च किया था। इनमें Vivo V80 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। वहीं, Vivo X Fold6 प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP कैमरा और 6,900mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    दोनों फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत, लॉन्च ऑफर और खास स्पेसिफिकेशंस।

    Vivo V80 की कीमत और ऑफर

    • वीवो वी80 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 62,999 रुपये है। वहीं, 256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये और 512GB स्टोरेज मॉडल 79,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन सनराइज एंथम, होराइजन ब्लू और स्टेलर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
    • लॉन्च ऑफर के तहत Vivo V80 5G खरीदने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर और अन्य बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं। ऑफर की शर्तें खरीदारी के प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग हो सकती हैं।

    Vivo X Fold6 की कीमत और ऑफर

    • Vivo X Fold6 को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,19,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे नेबुला टील और प्रिज्म ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
    • फोन की ऑनलाइन खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 26,400 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी दिया गया है।

    Vivo X Fold6 के धांसू स्पेसिफिकेशंस

    डिस्प्ले:

    इस फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच का विशाल मेन डिस्प्ले और 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही स्क्रीन्स AMOLED पैनल के साथ आती हैं, जिनमें LTPO सपोर्ट, 1Hz से 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।

    परफॉरमेंस:

    इस डिवाइस में बेहद पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर लगा है, जो Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ काम करता है।

    कैमरा:

    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP Samsung HPB मेन लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड (Samsung JN1) और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Sony LYT-602 टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए मेन और कवर दोनों स्क्रीन्स पर 20MP के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।

    बैटरी:

    फोल्डेबल फोन होने के बावजूद इसमें 6,900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फ्लैशचार्ज (FlashCharge) सपोर्ट के साथ आती है।

    Vivo V80 के स्पेसिफिकेशंस भी नहीं हैं किसी से कम

    डिस्प्ले: V80 में 6.59 इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 1.5K रेजोल्यूशन (2,750×1,260 पिक्सल), 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह धूप में भी क्रिस्टल क्लियर व्यू देता है।

    प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:

    इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन भी Android 17 बेस्ड OriginOS 7 पर रन करता है। वीवो ने इस फोन पर 4 बड़े ओएस अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जो इसे फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।

    बैटरी किंग:

    Vivo V80 की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,200mAh की विशालकाय बैटरी है। वीवो की V-सीरीज के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    कैमरा:

    रियर में Zeiss की ब्रांडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है—OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस। सेल्फी और रील्स के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo V80 या X Fold6, कौन-सा फोन खरीदें?

    अगर आपको शानदार रिफ्रेश रेट, बहुत बड़ी बैटरी और Zeiss के प्रीमियम कैमरे का मजा लेना है, तो Vivo V80 आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। वहीं, अगर आपका बजट ज्यादा है और आप एक स्टेटस सिंबल वाला अल्ट्रा-प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Vivo X Fold6 आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें