Vivo और Jio की साझेदारी: Vivo X80 पर भारत में हो रहा 5G नेटवर्क का ट्रायल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 May 2022 05:12 PM IST
सार

ट्रायल में यह चेक किया जाएगा कि जियो के 5जी नेटवर्क पर vivo X80 सीरीज के फोन की डाउनलोडिंग, अपलोडिंग और कॉलिंग एक्सपेरियंस कैसा है।

विज्ञापन
vivo collaborates with Jio for its flagship X80 series
Vivo X80, Vivo X80 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो और टेलीकॉम कंपनी जियो ने 5जी ट्रायल के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत vivo X80 सीरीज के फोन पर 5जी का भारत में ट्रायल हो रहा है। ट्रायल के दौरान vivo X80 सीरीज के फोन पर 4K की वीडियो का लैगफ्री यानी बिना अटके हुए स्ट्रीमिंग हुई है। ट्रायल में यह चेक किया जाएगा कि जियो के 5जी नेटवर्क पर vivo X80 सीरीज के फोन की डाउनलोडिंग, अपलोडिंग और कॉलिंग एक्सपेरियंस कैसा है।

    इस साझेदारी पर वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रेट्जी डायरेक्टर पैघम दानिश ने कहा, 'हम वीवो में जो करते हैं उसके केंद्र में ग्राहक हैं। हम यूजर्स को 5G इनेबल डिवाइसेस की पूरी रेंज का अनुभव कराने और Jio के साथ साझेदारी में एक एंड-टू-एंड 5G इकोसिस्टम बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम जियो के साथ लंबी साझेदारी से बेहद खुश हैं।'

    विज्ञापन

    बता दें कि इसी महीने 18 मई को वीवो ने Vivo X80 सीरीज को भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत Vivo X80 और Vivo X80 Pro दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Vivo X80, Vivo X80 Pro को हाल ही में चीन और मलेशिया में लॉन्च किया गया है। नई सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X70 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। इनमें से Vivo X80 में मीडियाटेक Dimensity 9000 और Vivo X80 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के कैमरे के साथ Zeiss का सपोर्ट है और कैमरे के साथ सिनेमेटिक स्टाइल बोकेह, सिनेमेटिक वीडियो बोकेह और 360 डिग्र होरिजन लेबल स्टेबलाइजेशन दिया गया है। दोनों फोन में वीवो ने Vivo V1+ इमेजिंग चिप दिया है जिसके साथ लो लाइट के लिए AI वीडियो इनहैसमेंट का सपोर्ट है।

    Vivo X80 Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं Vivo X80 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज 59,999 रुपये है। Vivo X80 Pro को कॉस्मिक ब्लैक और Vivo X80 को कॉस्मिक ब्लैक के साथ अर्बन ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की बिक्री 25 मई से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें