वायरल मैसेज: रात में बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, क्या भारत सरकार ने दिया है आदेश?
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि जैसे ही यह मैसेज आपके व्हाट्सएप पर आएगा आपको इसे आगे फारवर्ड करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपका व्हाट्सएप आकउंट 48 घंटे के अंदर डिएक्टीवेट हो जाएगा।

विस्तार
इन दिनों एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह मैसेज है व्हाट्सएप के बारे में। कहा जा रहा है कि जल्द ही व्हाट्सएप की सेवाएं रात के समय के लिए बंद हो जाएंगी। इसके लिए भारत सरकार की ओर से व्हाट्सएप को आदेश दिए गए हैं, जिसके तहत रात 11:30 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कंपनी की सेवाएं ठप रहा करेंगी। कहा जा रहा है कि अगर इस मैसेज को आपने आगे फारवर्ड नहीं किया तो आपका व्हाट्सएप अकाउंट डिएक्टीवेट हो जाएगी।
डिएक्टीवेट होने के बाद कैसे खुलेगा व्हाट्सएप
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि जैसे ही यह मैसेज आपके व्हाट्सएप पर आएगा आपको इसे आगे फारवर्ड करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपका व्हाट्सएप आकउंट 48 घंटे के अंदर डिएक्टीवेट हो जाएगा। बाद में इसे खुलवाने के लिए आपको 499 रुपये का मासिक चार्ज देना होगा।
पीआईबी ने बताया फर्जी
पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। पीआईबी की ओर से ट्वीट किया गया है कि सरकार की ओर से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। यूजर्स को फेक मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गई है।