VinFast: विनफास्ट ने अपनी नई 2nd Gen VF 8 का कराया पेटेंट, क्या जल्द भारतीय सड़कों पर दिखेगी यह इलेक्ट्रिक SUV?
VinFast VF 8 India:
विनफास्ट ने अपनी नई 2nd Gen VF 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन पेटेंट फाइल किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि नया मॉडल ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, 500KM तक की रेंज और AI फीचर्स के साथ आ सकता है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...

विस्तार
VinFast VF 8 patent India:
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच विनफास्ट ने अपनी नई 2nd Gen VF 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है। इसे कंपनी की संभावित लॉन्च माना जाता रहा है। उम्मीद है कि नया VF 8 पहले से ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस फीचर्स और 500 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आ सकता है। अगर यह SUV भारतीय बाजार में लॉन्च होती है, तो यह विनफास्ट की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है।

भारत में विनफास्ट की बड़ी तैयारी?
विनफास्ट कोई पहली बार भारत में नहीं आने वाली है। पहले भी भारत में VF 6 और VF 7 के जरिए इसने भारत में एंट्री कर ली है। इसके बाद कंपनी ने हाल ही में VF MPV 7 को भी लॉन्च किया था। अब VF 8 के डिजाइन पेटेंट ने संकेत दे दिए हैं कि कंपनी भारतीय ईवी मार्केट में अपना पोर्टफोलियो तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है।
हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पेटेंट फाइलिंग को बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

इसमें क्या है खास?
नई 2026 VinFast VF 8 में सबसे खास कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इस एसयूवी का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी बनाया गया है। फ्रंट में फुल-विंडाे विंग-शेप LED DRLs दिए गए हैं, जिनके बीच विनफास्ट का लोगो लगाया गया है। इसके अलावा बड़ा ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, एग्रेसिव बंपर और शार्प डिजाइन एलिमेंट्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
बैक लुक की बात करें तो, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स, बड़ा ब्लैक एप्लिक और V-शेप इंसिग्निया दिया गया है। SUV में 19-इंच एयरो व्हील्स, सेमी-फ्लश डोर हैंडल्स और क्रोम विंडो लाइन भी मिलती है।

पुराने मॉडल से कितना अलग?
नई VF 8 को पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा कॉम्पैक्ट बनाया गया है। जिसकी लंबाई 4,701 mm और व्हीलबेस 2,840 mm है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है। पुराने मॉडल की तुलना में यह एसयूवी छोटी जरूर हुई है, लेकिन ग्राउंड क्लीयरेंस थोड़ा बढ़ाया गया है ताकि खराब रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन मिल सके।
इंटीरियर में मिला नया AI टच

बैटरी और रेंज में क्या मिलेगा?

- नई 2nd Gen VF 8 में 60.13 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। पुराने मॉडल में 87.7 kWh बैटरी मिलती थी, जिसकी रेंज 562 किलोमीटर तक थी।
- हालांकि, नए मॉडल में बैटरी छोटी होने के बावजूद परफॉर्मेंस बेहतर करने की कोशिश की गई है। यह गाड़ी 228 bhp की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जो पुराने मॉडल से 18 bhp और 20 Nm ज्यादा है। हालांकि पुराने मॉडल में भी AWD विकल्प मिलता था, लेकिन नए मॉडल में फिलहाल सिर्फ फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट रखा गया है।
भारत में किससे होगा मुकाबला?
अगर भारत में विनफास्ट VF 8 लॉन्च होती है, तो इसका सीधे मुकाबला ह्यूंदै आयोनिक 5, किआ ईवी6, बीवाईडी सीलियन 7 और आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV से हो सकता है।