150 दिन की वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्लान: अनलिमिटेड 4G-5G डेटा के साथ फ्री कॉलिंग, OTT का भी फायदा

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 07 Aug 2026 05:29 PM IST
सार

Vi New Plan 2026:

150 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ वोडा ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, लेकिन क्या यह कंपनी के पुराने 1749 रुपये वाले प्लान से बेहतर है? आइए जानते हैं नया प्लान क्या है और आपको किसमें ज्यादा फायदा मिलेगा।

Vi Launches 150 Day Plan, Unlimited Data, Calling, SMS Benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Vodafone Idea New Recharge Plan:

    वोडाफोन आइडिया (Vi) लगातार अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है। हाल ही में कंपनी ने 290 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया था, जिसके कुछ ही समय बाद अब ग्राहकों के लिए 150 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आई है। जिसकी कीमत करीब 1750 रुपये है। इस कीमत वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इस प्लान में क्या खास है और यह कंपनी के दूसरे लॉन्ग-टर्म प्लान्स से कितना अलग है।

    Vi का नया 1750 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन का नया प्रीपेड प्लान 1750 रुपये की कीमत के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 150 दिनों की है। अगर रोजाना के खर्च की बात करें तो यह प्लान ग्राहकों को करीब 11.66 रुपये प्रतिदिन का पड़ता है।

    अगर फायदों की बात करें तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, रोजाना 100 SMS और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

    5G और 4G नेटवर्क का सपोर्ट

    • कंपनी के अनुसार, जिन ग्राहकों के पास 5G स्मार्टफोन है और उनके क्षेत्र में वोडा का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। बाकी यूजर्स अनलिमिटेड 4G डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
    • एसएमएस लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए एक रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
    • फिलहाल यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है।

    1749 रुपये वाला प्लान कितना अलग है?

    • वोडाफोन के पास पहले से 1749 रुपये का एक और प्लान मौजूद है, जिसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। इस प्लान का रोजाना खर्च लगभग 9.71 रुपये पड़ता है।
    • इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा भी कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। जैसे बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा) मिलता है। वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट के तहत हर महीने 2GB बैकअप डेटा मिलता है।
    • वोडा का 1149 रुपये वाला प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का रोजाना खर्च लगभग 6.38 रुपये है। इसके फायदों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 1800 SMS और कुल 15GB डेटा मिल रहा है।
    • इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल नहीं है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 रुपये प्रति MB की दर से शुल्क देना होगा।

    2099 रुपये वाले प्लान के फायदे

    • 2099 रुपये वाला प्लान भी 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका प्रतिदिन खर्च करीब 11.66 रुपये है।
    • इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड 5G एक्सेस मिलता है। कंपनी का कहना है कि 5G कवरेज वाले इलाकों में यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठा सकेंगे।

    2399 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं अतिरिक्त फायदे

    • आपको बता दें कि 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसका रोजाना खर्च करीब 13.32 रुपये पड़ता है।
    • इसके भी कई शानदार फायदे हैं। जैसे कि अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, वोडा मूविस एंड टीवी एप का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट के तहत हर महीने 2GB बैकअप डेटा शामिल है।
    • डेटा व OTT बेनिफिट्स:इसमें रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। इसके अलावा वोडा मूविस एंड टीवी एप का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB बैकअप डेटा) जैसे स्पेशल बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

    कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर है?

    • अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहिए तो 1750 रुपये और 2099 रुपये वाले प्लान अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
    • वहीं, अगर आप कम खर्च में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो 1149 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है। दूसरी तरफ, अतिरिक्त मनोरंजन और डेटा बेनिफिट्स के लिए 2399 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें