आठ महीने पहले वैलेंटाइन डे पर भेजे गए अब पहुंचे, कईयों का तो ब्रेकअप भी हो चुका है

सोचिए कि आपने अपने किसी दोस्त को कोई टेक्स्ट मैसेज भेजा हो और वह मैसेज आठ महीने बाद पहुंचे तो क्या होगा? वैसे तो यह एक कल्पना थी लेकिन अब यह हकीकत में बदल गई है। बीते बुधवार यानी छह अक्टूबर 2019 को इसी साल वैलेंटाइन डे पर भेजे गए टेक्स्ट मैसेज लोगों के फोन पर पहुंचे हैं। मैसेज के रिसीव होने के बाद लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। यह वाकया अमेरिका में हुआ है।
दरअसल आठ महीने पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर टेक्स्ट मैसेज लोगों ने एक-दूसरे को भेजे थे लेकिन तकनीकी खामी की वजह से मैसेज अब पहुंचा है। यह समस्या एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स को हुआ है। तकनीकी खामी के लिए अमेरिका में तमाम टेलीकॉम कंपनियों को सेवा देने वाली कंपनी Syniverse को जिम्मेदार ठहराया गया है।
अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों टी-मोबाइल, AT&T, स्प्रिंट और वेरिजॉन के यूजर्स ने ट्विटर पर मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। कई यूजर्स ने यह भी शिकायत की है उन्हें उनके पूर्व पार्टनर का मैसेज मिला है। वहीं कईयों ने यह भी कहा है कि उन्हें अपने उन रिश्तेदारों के मैसेज मिले हैं जो अब दुनिया में ही नहीं हैं। वहीं एक यूजर्स ने कहा है कि उसे दो साल पहले भेजा गया मैसेज मिला है।
Syniverse ने मांगी माफी
वहीं इस खामी के लिए Syniverse ने अपनी वेबसाइट पर माफीनामा प्रकाशित किया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि अब इस खामी को दूर कर लिया गया है और भविष्य में ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।
- भारत में क्यों हो रहा ट्विटर का विरोध, क्या इसकी जगह ले लेगा Mastodon
- Havells ने 9 फिल्टर के साथ लॉन्च किया एयरप्यूरिफायर, शुरुआती कीमत 14,490 रुपये
- इंटरनेट स्वतंत्रता के मामले में सबसे खराब देशों में शामिल है पाकिस्तान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Vivo S5 डायमंड शेप कैमरा सेटअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा