Alert: फोन के इस फीचर के लिए पुलिस को जारी करनी पड़ी चेतावनी, जानें इसके बारे में
NameDrop की मदद से आप सिर्फ टच करके एक आईफोन से दूसरे आईफोन में किसी भी फोटो, वीडियो या अन्य फाइल को शेयर कर सकते हैं। NameDrop यूजर्स के बीच में काफी लोकप्रिय है लेकिन इसी बीच NameDrop को लेकर पुलिस ने चेतावनी जारी की है।

विस्तार
एपल ने कुछ दिन पहले ही अपने नए आईओएस 17 के साथ के साथ NameDrop फीचर पेश किया है। यह एपल के एयरड्रॉप का ही एक एडवांस रूप है। NameDrop की मदद से आप कॉन्टेक्ट से लेकर बड़ी फाइल तक आसानी से शेयर कर सकते हैं। NameDrop की मदद से आप सिर्फ टच करके एक आईफोन से दूसरे आईफोन में किसी भी फोटो, वीडियो या अन्य फाइल को शेयर कर सकते हैं। NameDrop यूजर्स के बीच में काफी लोकप्रिय है लेकिन इसी बीच NameDrop को लेकर पुलिस ने चेतावनी जारी की है।
अमेरिका के ओकलैंड काउंटी शेरिफ ऑफिस, कारमी पुलिस विभाग, मिडलटाउन पुलिस विभाग, वॉटरटाउन सीटी पुलिस विभाग, जेफरसन हिल्स पुलिस विभाग और फोर्ट स्मिथ पुलिस विभाग समेत कई पुलिस और एजेंसियों ने NameDrop को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने यह अलर्ट सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर जारी किया गया है।
दरअसल कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है जैसे ही उन्होंने अपने आईफोन को iOS 17 के साथ अपडेट किया है उसके बाद से NameDrop फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन हो गया है। ऐसे में जैसे ही वे किसी दूसरे आईपोन के संपर्क में आते हैं तो NameDrop फीचर एक्टिव हो जाता है और कॉन्टेक्ट शेयर होने लगते हैं। पुलिस ने NameDrop को लेकर खासतौर पर उन पैरेंट्स के लिए चेतावनी जारी की है जिनके बच्चे आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।