AMD: भारत में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा चिप डिजाइन केंद्र, तीन हजार इंजीनियरों को मिलेंगी नौकरियां

गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्लीगुलाम अहमद
Fri, 27 Oct 2023 07:07 AM IST
सार

एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्क पेपरमास्टर ने गुजरात में सेमीकॉन इंडिया शिखर सम्मेलन में एलान किया था कि कंपनी बंगलूरू में अपना सबसे बड़ा शोध व विकास केंद्र बनाने जा रही है, जिसके लिए कंपनी आने वाले पांच वर्ष में करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
US-based computer chip maker AMD to set up India largest semiconductor design centre in bengaluru
सेमीकंडक्टर चिप - फोटो : Istock

    विस्तार

    अमेरिका की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एएमडी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चिप डिजाइन केंद्र बना रही है। गुरुवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि बंगलूरू में कंपनी का टेक्नोस्टार सेंटर अब आकार लेने लगा है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि एएमडी के इस केंद्र से भारत के तीन हजार सेमीकंडक्टर इंजीनियर और शोधकर्ताओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है।

    विज्ञापन

    एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्क पेपरमास्टर ने गुजरात में सेमीकॉन इंडिया शिखर सम्मेलन में एलान किया था कि कंपनी बंगलूरू में अपना सबसे बड़ा शोध व विकास केंद्र बनाने जा रही है, जिसके लिए कंपनी आने वाले पांच वर्ष में करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे करीब 3,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। कंपनी ने पहली साइट नई दिल्ली में शुरू की थी। अब बंगलूरू में 50,000 वर्ग फुट का परिसर बना रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें