उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक : डाउनलोड करके फेसबुक पर शेयर की पूरी फिल्म, हो गया ट्रोल

भारत में फिल्म की प्राइरेसी क्राइम और यदि आप किसी भी वेबसाइट पर किसी फिल्म को लीक करते हैं या फिर डाउनलोड करते हैं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। पिछले साल तक लोग Torrents की साइट्स से नई फिल्में डाउनलोड करते थे, लेकिन इस पर बैन लग गई है। हालांकि टोरंट की कई अन्य साइट भी आपको सर्च करने पर मिल जाएंगी। अभी हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी रिलीज हुई है जिसे डाउनलोड करने के लिए लोग बेचैन हैं। इन्हीं में से एक शख्स ने 3.5 जीबी में उरी फिल्म डाउनलोड की है लेकिन बेचारे को फिल्म के बदले जो मिला है कि वह शायद ही अब जिंदगी में कोई फिल्म टोरंट से डाउनलोड करेगा।
3.8 GB की फिल्म में सिर्फ तीन डायलॉग्स

सबसे पहले ‘URI: The Surgical Strike’ की मार्केटिंग टीम को सलाम है कि उन्होंने फिल्म पर प्राइरेसी को लेकर इतना काम किया है। आरिन मंडल नाम के एक शख्स ने 3.8 GB की उरी फिल्म टोरंट से डाउनलोड की और उसके बाद उसने जैसे ही फिल्म को प्ले किया तो पहला डायलॉग उरी फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम का था“जब हमारी आर्मी उनके इलाके में घुसकर आतंकवादियों को मार सकती है तो क्या हम आपके टोरंट में नहीं घुस सकते हैं?”
इसके बाद विक्की कौशल का डॉयलॉग है कि“पिक्चर देखिए गर्व से, थियेटर में जाकर”। इसके बाद यामी गौतम का डायलॉग है कि “चोरी-छिपे, अवैध तरीके से डाउनलोड करके नहीं।”
यह वीडियो फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है और वीडियो के थंबनेल देखकर ऐसा लग रहा है कि यह सच में पूरी फिल्म है जबकि इस वीडियो को प्राइरेसी पर रोक लगाने के लिए तैयार किया गया है। यह पहला मौका है जब किसी फिल्म की मार्केटिंग टीम ने प्राइरेसी पर रोक लगाने के लिए इतनी तैयारी की है।