Online Shopping Scams: यूपी पुलिस और अमेजन ने मिलाया हाथ, साइबर ठगों की अब खैर नहीं
यूपी पुलिस और अमेजन इंडिया, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ सुरक्षित खरीदारी प्रैक्टिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

विस्तार
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान होने वाली ठगी की घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और अमेजन इंडिया ने हाथ मिलाया है। दोनों साथ में मिलकर ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम को रोकने के लिए काम करेंगे और इसके लिए उपभोक्ता जागरूकता और शिक्षा अभियान मिशन ग्राहक (#MissionGraHAQ) मुहिम भी चलाएंगे। इस मुहिम के लिए अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चेतन कृष्णस्वामी ने एग्रीमेंट किया है।
ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए इस अभियान को शुरू किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस और अमेजन कई संयुक्त पहलों के लिए सहयोग कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए सशक्त बनाना है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों ऑनलाइन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ सुरक्षित खरीदारी प्रैक्टिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेंगे। ये पार्टनरशिप ऐसे समय में हुई है जब ऑनलाइन शॉपिंग घोटालों के मामलों में तेजी देखी गई है।
- स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Moto का नया फोन, दो दिन चलेगी बैटरी! जानें कीमत
- Oneplus 11R Vs Pixel 7a: इन चार मामलों में वनप्लस से बेहतर है Pixel 7a! जानें प्रमुख कारण
- Apple Music For Android: अब एंड्रॉयड यूजर्स भी ले सकेंगे एपल म्यूजिक का मजा, कंपनी ने जारी की नई सुविधा
- Delhi Metro का टिकट अब व्हाट्सएप पर भी, ऐसे करें यात्रा