Budget 2025-26: TV से लेकर मोबाइल तक होंगे सस्ते, पूरी दुुनिया में बजेगा मेड इन इंडिया का डंका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

Budget 2025-26- लिथियम बैटरी और टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट होंगे सस्ते। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। मोबाइल से लेकर टीवी तक सस्ता होगा। इसके अलावा भारत में बनने वाले सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते होंगे।

विज्ञापन
Union Budget 2025 Updates FM Nirmala Sitharaman announcement for tech sector
Budget 2025: टीवी और मोबाइल होंगे सस्ते - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    Budget 2025-26: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार 8वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा और विस्तार दिया जाएगा। देश के सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जाएगी।

    बजट 2025 में पार्ट्स, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर, वायर्ड हेडसेट के रॉ मैटेरियल, माइक्रोफोन और रिसीवर, USB केबस, फिंगरप्रिंट रीडर, मोबाइल फोन सेंसर पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। बता दें कि पहले इन पर 2.5 फीसदी ड्यूटी लगती थी। इसकी वजह से स्मार्टफोन्स की कीमत कम हो सकती है। इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा कर 20% कर दिया गया है, हालांकि LCD-LED TV ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा ली गई है। अब प्रीमियम टीवी महंगे होंगे लेकिन एलसीडी और एलईडी टीवी सस्ते होंगे।

    विज्ञापन

    लिथियम बैटरी और टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट होंगे सस्ते। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। मोबाइल से लेकर टीवी तक सस्ता होगा। इसके अलावा भारत में बनने वाले सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते होंगे। यह खबर भारतीय उद्योग और बैटरी निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है। सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लेड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) से छूट देने का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें