Union budget 2023: क्या है देश का मिजाज, गूगल ट्रेंड्स के जरिए जानें
यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। बजट को लेकर बाजार पूरा गर्म है और देश की नजरें भी सरकार के पिटारे की ओर हैं। सभी को चिंता है कि सरकार इस बार बजट में क्या खास करने वाली है।

विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। बजट को लेकर बाजार पूरा गर्म है और देश की नजरें भी सरकार के पिटारे की ओर हैं। सभी को चिंता है कि सरकार इस बार बजट में क्या खास करने वाली है।
मीडिल क्लास के लोगों को इनकम टैक्स में बदलाव की उम्मीद है तो टेक्नोलॉजी सेक्टर को जीएसटी में बदलाव की उम्मीद है। टेक्नोलॉजी सेक्टर के कई टेक सीईओ ने खुले तौर पर कहा है कि उन्हें आयात शुल्क में छूट चाहिए। अब बजट 2023 को लेकर गूगल पर क्या-क्या सर्चेज हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
बजट को लेकर नवंबर 2022 से ही सर्चेज हो रहे हैं। दरअसल नवंबर 2022 से बजट को लेकर सर्चेज अधिक होने लगी हैं। बजट को लेकर 22-28 जनवरी 2023 के बीच खूब सर्चेज हुई हैं। आप गूगल सर्च टेंड्रस के ग्राफ को भी देख सकते हैं। केंद्रीय बजट को लेकर Union Budget 2023, Budget 2023, budget 2023 date, total budget of india 2022, union budget date 2023, union budget 2022-23 pdf, budget 2022 summary जैसे कीवर्ड सर्च किए जा रहे हैं।
Income tax कीवर्ड को लेकर खूब सर्चेज हो रहे हैं। इस टॉपिक के लिए लोग गूगल पर income tax refund status 2022-23 कीवर्ड के सर्च में 650% का इजाफा हुआ है। वहीं income tax slab for 2023-24 कीवर्ड से भी 200% अधिक सर्च हो रहा है।
budget 2023 कीवर्ड से सबसे ज्यादा सर्च दादरा और नगर हवेली में हो रही है। इस कीवर्ड के सर्च के मामले में गुजरात 5वें नंबर पर है। वहीं Union budget 2023 कीवर्ड के साथ सबसे ज्यादा सर्च गोवा में हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बजट 2023 से टूरिज्म क्षेत्र को या तो बहुत उम्मीदें हैं या फिर यह क्षेत्र बजट को लेकर डरा हुआ है।