बजट 2018: सरकार ने दिया बड़ा झटका, सभी कंपनियों के मोबाइल होंगे महंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Feb 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
union budget 2018, arun jaitley says mobile phone and tv become costly
Budget 2018

    मोदी सरकार ने अपने आखिरी बजट से देश के मोबाइल यूजर्स और डिजिटल इंडिया को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने बजट 2018 में कस्टम ड्यू़टी बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसे में मोबाइल और टीवी महंगे हो जाएंगे। लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि कस्टम ड्यूटी पर सेस 3 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी किया जाएगा। इसका सीधा असर स्मार्टफोन और टीवी पर पड़ेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो भारत में दूसरे देशों से आने वाले स्मार्टफोन पर 20 फीसदी सीमा शुल्क लगेगा, जो अब तक 15 फीसदी था। इसका सीधा मतलब यह है कि एप्पल, शाओमी, ओप्पो और सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन काफी महंगे हो जाएंगे।

    इन कंपनियों के स्मार्टफोन होंगे महंगे

    tv circuit
    tv circuit

    सरकार के इस फैसले से भारत में बिकने वाले सभी कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे होंगे, क्योंकि भारत में भले ही तमाम विदेशी कंपनियां स्मार्टफोन असेंबल कर रही हैं लेकिन मोबाइल के पार्ट्स चीन जैसे देशों से ही आ रहे हैं। ऐसे में चाहे वह फोन या टीवी मेड इन इंडिया हो या फिर असेंबल इन इंडिया हो दोनों प्रकार के फोन महंगे होंगे। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले शाओमी के फोन भी महंगे होगे।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि टीवी और मोबाइल में यूज होने वाले सभी पार्ट्स बाहर से इंडिया में आते हैं ऐसे में इनका महंगा होना लाजिमी है, क्योंकि भारत में किसी भी तरह के मोबाइल पार्ट्स, सर्किट, टीवी सर्किट, मोबाइल केस आदि का प्रोडक्शन नहीं होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें