UIDAI की चेतावनी: आपके आधार का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, इस तरीके से किसी को ना शेयर करें
UIDAI की ओर से कहा गया है कि पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट ई-मेल या व्हाट्सएप किसी के साथ शेयर ना करें। इससे आधार के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है।

विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के साथ हो रही धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी किया है। UIDAI ने अपने एक्स के एक पोस्ट में कहा है कि किसी के साथ भी अपने आधार कार्ड को व्हाट्सएप या ई-मेल पर शेयर ना करें।
UIDAI की ओर से कहा गया है कि पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट ई-मेल या व्हाट्सएप किसी के साथ शेयर ना करें। इससे आधार के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है। UIDAI के मुताबिक UIDAI समेत कोई भी सरकारी संस्था आधार कार्ड की मांग व्हाट्सएप या ई-मेल के जरिए नहीं करती है।
प्रत्येक आधार कार्ड पर एक क्यूआर कोड होता है जिससे किसी भी आधार का वेरिफिकेशन किया जा सकता है। ऐसे में किसी को आधार की कॉपी व्हाट्सएप पर शेयर करने का कोई तर्क नहीं है। UIDAI के मुताबिक व्हाट्सएप पर शेयर किए गए आधार कार्ड की नकल करके आपके नाम पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जा सकते हैं।
यूआईडीएआई ने यह भी कहा है कि यदि आधार के नाम से कोई लिंक शेयर करता है तो उस लिंक पर क्लिक ना करें। इस तरह के लिंक लोगों को हैकिंग वाली साइट पर री-डायरेक्ट करती हैं। हैकर्स साइट पर री-डायरेक्ट करके गूगल फॉर्म की मदद से लोगों के निजी डाटा चोरी किए जाते हैं।
- Recharge Scam: देश के सभी लोगों को मिल रहा 28 दिन का फ्री रिचार्ज! क्या आपके पास भी आया मैसेज, हो जाएं अलर्ट
- X Update: अब एक्स पर नहीं दिखेगी हेडलाइन, पत्रकारों के लिए एलन मस्क ने दिया यह ऑफर
- Upcoming Gadgets: भारत में लॉन्च होने वाले हैं यह शानदार गैजेट्स, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
- Chandrayaan-3: अपने स्मार्टफोन पर ऐसे देखें चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, लैंडिंग से पहले मिल जाएगा नोटिफिकेशन