Tech Tips: क्या टाइप सी चार्जर की वजह से जल्दी खराब हो रहे हैं स्मार्टफोन! अनजाने में भी न करें ये गलतियां
क्या आपको पता है कि स्मार्टफोन की लाइफ टाइप सी चार्जर की वजह से कम हो रही है। अगर आप भी फोन चार्ज करते वक्त इस तरह की गलतियां करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल।

विस्तार
टेक बाजार में लगातार नई-नई एडवांस तकनीक पर काम किया जा रहा है। आजकल आने वाले स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, फोन कंपनियों का ज्यादा फोकस कैमरे पर बना हुआ है। मगर बीते कुछ सालों के दौरान फोन के साथ चार्जर रखने की जरूरत कम हो गई है। इसके पीछे की वजह है कि अब मोबाइल फोन के साथ अधिक वाट वाले चार्जर आ रहे हैं। ऐसे में अब बेहद ही कम लोग अपने साथ मोबाइल का चार्जर रखते हैं,क्योंकि फोन में दमदार बैटरी के साथ पावरफुल चार्जर भी दिया जा रहा है।
फोन कंपनियां स्मार्टफोन में टाइप सी चार्जर के साथ ज्यादा वाट का चार्जर दे रही हैं। मगर एक गलती की वजह से फोन की क्षमता कम हो रही है। दरअसल, काफी लोग टाइप सी चार्जर को साफ ही नहीं करते हैं। ऐसे में टाइप सी पोर्ट में चार्जर की गंदगी चली जाती है और इसका परिणाम यह होता है कि फोन की लाइफ घट जाती है। अगर ऐसा लंबे समय तक चलता रहे तो फोन पांच साल की बजाय कम समय में ही खराब हो जाएगा। काफी लोगों को यह परेशानी रहती है कि टाइप सी चार्जर को साफ करने में दिक्कत आती है।
इसके साथ ही काफी लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनका चार्जर कितने वाट का है। वहीं, मोबाइल फोन कितने वाट तक की क्षमता वाले चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, इसकी भी लोगों को जानकारी नहीं होती है। ऐसे में सही जानकारी न होने की वजह से अधिकतर लोग फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज कर लेते हैं। इसके अलावा कई बार लोग सार्वजनिक जगहों पर भी फोन चार्ज करते हैं, जिस वजह से फोन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।