दिलचस्प: ट्विटर यूजर ने 2007 में की गई पोस्ट का अपडेट 2021 में दिया, पढ़ें ये मजेदार किस्सा

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Wed, 28 Jul 2021 02:11 AM IST
सार
विज्ञापन
Twitter user who went for lunch in 2007 and back in 2021
यूजर द्वारा किए गए ट्वीट... - फोटो : twitter

    विस्तार

    कुछ लोग कभी-कभी ऐसा कारनामा करते हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। आजकल का जमाना तो सोशल मीडिया का है, यहां अपनी दैनिक दिनचर्या को फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर अपडेट करते रहते हैं। ऐसा ही अजीब अपडेट एक ट्विटर यूजर ने किया है जिसने एक ट्वीट 2007 में किया और उसका अपडेट 2021 में दिया।

    दरअसल एक ट्विटर यूजर ने 15 मार्च, 2007 को पोस्ट किया है कि वे दोपहर के भोजन के लिए जा रहे हैं और रविवार 25 जुलाई 2021 को अपडेट किया कि वे वापस आ गए हैं। क्यों हैं ना मजेदार, अब लोग इस पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं।

    विज्ञापन

    देखिए उसका 2007 में किया गया ट्वीट, जिसमें @deleted नाम का यूजर दोपहर के भोजन के लिए जाने की बात कह रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं उसका अब दूसरा ट्वीट देखिए, ठीक 14 साल के बाद उसने अपडेट किया कि उसने लंच कर लिया है।

    लोग @deleted नाम के इस यूजर की जमकर टांग खींच रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है इस आदमी का एकाउंट भूत ने खोला हो। इसका पता लगाना चाहिए। एक ने लिखा कि यह आदमीलगभग मेरी पूरी जिंदगी से दोपहर का खाना खाता रहा। एक तीसरे यूजर ने कहा कि जब आप लंच के लिए गए थे तब मैं 2 साल का था, और अब जब आप वापस आ रहे हैं तो मैं 16 साल का हूं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें