Social Media : ट्विटर ने कहा- सरकार ‘ब्लॉकिंग आदेश’ देती रही तो हमारा धंधा ही बंद हो जाएगा

Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलूरू।Jeet Kumar
Wed, 27 Jul 2022 05:53 AM IST
सार

खुद ट्विटर को इन अकाउंट यूजर्स को बताना होगा कि उनके अकाउंट क्यों बंद किए जा रहे हैं। उसकी जवाबदेही यूजर्स के लिए खत्म नहीं होती।

विज्ञापन
Twitter said If the government keeps giving blocking orders then our business will be closed
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे ब्लॉकिंग आदेशों पर ट्विटर का कहना है कि अगर यह चलता रहा तो उसका पूरा धंधा बंद हो जाएगा। कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को उसके वकील ने यह बात, अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान कही। हाईकोर्ट ने उसे सरकार द्वारा दिए ऐसे आदेशों की पूरी सूची सील बंद लिफाफे में देने का निर्देश दिया है।

    केंद्र सरकार के आदेशों के खिलाफ ट्विटर की याचिका की ताजा सुनवाई में ट्विटर के वकील ने कहा कि सरकार ने यह तक नहीं बताया है कि वे कुछ खास खातों को क्यों ब्लॉक करवाना चाहती है? आईटी नियम 2009 के अनुसार वजह बताना जरूरी है। खुद ट्विटर को इन अकाउंट यूजर्स को बताना होगा कि उनके अकाउंट क्यों बंद किए जा रहे हैं। उसकी जवाबदेही यूजर्स के लिए खत्म नहीं होती।

    विज्ञापन

    बंद कमरे में सुनवाई का निवेदन

    केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट से निवेदन किया कि अदालती कार्रवाई बंद कमरे में होनी चाहिए। इससे सुनवाई सार्वजनिक नहीं होगी और जो पक्ष मामले से संबंधित नहीं हैं, उन्हें सुनवाई में नहीं आने दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने इस निवेदन पर विचार करने की बात कही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें