Twitter ने खास फीचर किया लॉन्च, अब यूजर्स लिखकर नहीं बोलकर कर सकेंगे ट्वीट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 18 Jun 2020 09:50 AM IST
सार
विज्ञापन
twitter launched voice tweet feature know about it in hindi
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने IOS यूजर्स के लिए बेहद ही खास फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम वॉयस फीचर है। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपनी आवाज रिकॉर्ड करके ट्वीट कर सकेंगे। साथ ही इससे यूजर्स का काफी समय भी बचेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि कब तक वॉयस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    Twitter का वॉयस फीचर

    कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमने वॉयस फीचर को फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया है। यूजर्स 140 सेकेंड तक की वॉयस रिकॉर्ड करके ट्वीट कर सकते हैं। इसके अलावा इस ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि यह पीचर कैसे काम करता है।

    विज्ञापन

    ऐसे करता है ट्विटर का नया फीचर काम

    ट्विटर द्वारा साझा की गई वीडियो के मुताबिक, अगर आप भी अपनी आवाज में ट्वीट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले न्यू पोस्ट पर टैप करें। यहां आपको ऑडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर टैप करें और अपनी आवाज रिकॉर्ड करें। इतना करने के बाद डन बटन पर टैप करें। इसके बाद आपका रिकॉर्ड किया गया ट्वीट शेयर हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: बल्ब के जरिए आपके बेडरूम की निजी बातें सुन सकते हैं हैकर्स, रिसर्च में हुआ खुलासा

    सर्च प्रॉम्प्ट किया लॉन्च

    ट्विटर ने हाल ही में घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने और उसे नियंत्रित करने वालों का समर्थन में अलग से सर्च प्रॉम्प्ट लॉन्च किया था जो कि घरेलू हिंसा को लेकर आधिकारिक स्रोतों से जानकारी और अपडेट देने के लिए है। अब हर बार जब भी कोई घरेलू हिंसा के मुद्दे से जुड़े कुछ कीवर्ड खोजेगा, तो एक प्राम्प्ट उसे ट्विटर पर उपलब्ध प्रासंगिक जानकारी और मदद के लिए रिडायरेक्ट करेगा। यह ट्विटर के #ThereIsHelp प्रॉम्प्ट का विस्तार है, जो विशेष रूप से जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट, विश्वसनीय जानकारी खोजने के लिए शुरू किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें