Twitter-AI: ट्विटर पर मिलने वाला है शानदार फीचर, नकली फोटो को पहचानना हो जाएगा आसान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 31 May 2023 08:04 PM IST
सार

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब जनरेटिव एआई तेजी से विस्तार कर रहा है और इस बात का डर है कि इससे वेब पर फेक न्यूज को तेजी से वायरल किया जा सकता है। हाल ही में इसके कई उदाहरण भी देखने मिले हैं।

विज्ञापन
Twitter Introduces Impressive Feature it will be easy to identify fake photos news in hindi
Twitter-AI - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) एक नए फीचर पर काम कर रही है, इस फीचर की मदद से यूजर्स को एआई द्वारा बनाई गईं और नकली फोटो को पहचानने में मदद सकेगी। कंपनी ने इसके लिए नया नोट ऑन मीडिया फीचर (Notes on Media Feature) को पेश किया है। हालांकि, फिलहाल फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। ट्विटर ने अपने कम्युनिटी नोट्स ट्विटर हैंडल से इस फीचर की घोषणा की है।

    कंपनी ने अपनी घोषणा में कहा कि वह एआई-जनरेट की गई फोटो और हेरफेर किए गए वीडियो के प्रसार से निपटने के लिए नोट्स ऑन मीडिया नामक एक नई सुविधा की टेस्टिंग कर रही है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब जनरेटिव एआई तेजी से विस्तार कर रहा है और इस बात का डर है कि इससे वेब पर फेक न्यूज को तेजी से वायरल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    हाल ही में इसके कई उदाहरण भी देखने मिले हैं। दरअसल, एआई द्वारा बनाई गईं फोटो इतनी असली लगती हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि ट्विटर यूजर्स को मैनुपुलेट कंटेंट से दूर रखने के लिए के लिए नए टूल को पेश किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर ने नए फीचर को लेकर ट्वीट के माध्यम से जानकारी शेयर की है। ट्विटर के अनुसार, नया नोट ऑन मीडिया फीचर के जरिए यूजर को फेक और ओरिजिनल कंटेंट की पहचान करने में मदद मिलेगी। जैसे ही यूजर किसी इमेज को शेयर करेगा, शेयर की गई इमेज पर एक नोट खुद-ब-खुद अपीयर हो जाएगा, जो उसके ओरिजिनल और फेक की डिटेल्स बनाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें