Twitter: ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख रोथ पर मस्क के हमले तेज, लगाया बड़ा आरोप
हाल ही में ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख योएल रोथ ने कहा था कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है और यूजर्स के डाटा पर भी खतरा बढ़ गया है।

विस्तार
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क और ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख योएल रोथ के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। मस्क ने शनिवार को योएल रोथ पर बड़ा हमला किया है। मस्क ने अपने ट्वीट में रोथ के पीएचडी थीसिस का एक अंश शेयर करते हुए लिखा कि लगता है कि योएल बच्चों के अडल्ट इंटरनेट सर्विसेज पर एक्सेस होने के हिमायती हैं। मस्क के इस आरोप के बाद रोथ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि हाल ही में रोथ ने मस्क की लीडरशिप में ट्विटर को असुरक्षित बताया था।
मस्क ने लिखा," ऐसा लग रहा है कि योएल बच्चों के एडल्ट इंटरनेट सर्विसेज पर एक्सेस होने पक्ष में तर्क दे रहे हैं।" मस्क ने अपने ट्वीट में रोथ के पीएचडी थीसिस का एक अंश भी शेयर किया है। बता दें कि ट्विटर अधिग्रहण के बाद मस्क ने बड़ा बदलाव करते हुए ट्विटर के ट्रस्ट एंड सेफ्टी हेड रोथ और लीगल पॉलिसी हेड विजया गड्डे को बाहर कर दिया था। दरअसल, दोनों ने यूएस कैपिटल में हिंसक विद्रोह के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करने का समर्थन किया था।
मस्क की लीडरशिप में ट्विटर असुरक्षित- रोथ
हाल ही में ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख योएल रोथ ने कंपनी के नए मालिक एलन मस्क को लेकर बड़ा दावा किया था। रोथ ने कहा था कि सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है और यूजर्स के डाटा पर भी खतरा बढ़ गया है। मस्क की लीडरशिप में ट्विटर असुरक्षित है। रोथ ने एक इंटरव्यू में रोथ का कहना था कि ट्विटर ब्लू प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में बदलाव ट्रस्ट और सुरक्षा टीम की चेतावनियों के बावजूद लॉन्च किया गया था।
पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को 8 डॉलर में वेरीफाईड चेकमार्क की सुविधा दी जाती है। लेकिन कंपनी ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों का बर्खास्त कर दिया है, जिससे यूजर्स के डाटा पर भी खतरा बढ़ सकता है।
- WhatsApp: मोबाइल नंबर के बिना अधिकारी के आपत्तिजनक वीडियो को नहीं हटा सकते, दिल्ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप
- 5G in india: 14 राज्यों के 50 शहरों में शुरू हुई 5G सर्विस, केंद्रीय मंत्री ने संसद में दी जानकारी
- 8,499 रुपये में सैमसंग लाया शानदार फोन, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस, जानें अन्य फीचर्स
- Twitter: मस्क ने किया 150 करोड़ ट्विटर अकाउंट बंद करने का एलान, कहीं आपका तो नहीं शामिल?