Twitter Down: दुनियाभर में डाउन हुआ ट्विटर, हजारों यूजर्स परेशान होकर सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Sat, 01 Jul 2023 10:49 PM IST
सार

शनिवार को ट्विटर वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया। इसके बाद हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि ट्विटर उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Twitter down worldwide and thousands of users complaining about the social media platform
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    शनिवार को ट्विटर वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया। इसके बाद हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि ट्विटर उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है। यह तीसरी बार है जब एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर डाउन हुआ है। कुछ यूजर्स अपनी परेशानी के बारे में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं को शेयर कर रहे हैं।

    ऑनलाइन सेवाओं में व्यवधानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने कहा कि सवा आठ बजे लगभग 4,000 उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर में आ रही समस्याओं की शिकायत की। हालांकि कंपनी ने अब तक आउटेज पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

    विज्ञापन

    ट्विटर डाउन होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले छह मार्च को ट्विटर को कई गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि लिंक ने काम करना बंद कर दिया। कुछ यूजर लॉग इन करने में असमर्थ थे और कुछ के लिए इमेज लोड नहीं हो रही थी। फरवरी में भी ट्विटर की सर्विस घंटों डाउन रही थी जिसमें यूजर्स न तो डायरेक्ट मैसेज पढ़ पा रहे थे और न ही पोस्ट अपडेट कर पा रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Twitter Down: दुनियाभर में डाउन हुआ ट्विटर, हजारों यूजर्स परेशान होकर सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें