Twitter Down: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के डाउन होने की खबर, कई यूजर्स ने किया रिपोर्ट
ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, रात करीब 9.54 बजे 435 से ज्यादा लोगों ने ट्विटर के डाउन होने को रिपोर्ट किया। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान यूजर्स ट्विटर की वेबसाइट और एप पर नए ट्वीट अपलोड या पोस्ट नहीं कर पा रहे थे।

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सर्वर गुरुवार रात एक बार फिर डाउन हो गया। इस दौरान कई यूजर्स को ट्विटर पर पोस्ट करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, रात करीब 9.54 बजे 435 से ज्यादा लोगों ने ट्विटर के डाउन होने को रिपोर्ट किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद इसे ठीक कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान यूजर्स ट्विटर की वेबसाइट और एप पर नए ट्वीट अपलोड या पोस्ट नहीं कर पा रहे थे। कुछ यूजर्स के लिए ट्विटर पूरी तरह से बंद रहा। कई यूजर्स ने बताया कि एप खोलते ही उन्हें 'Something Went Wrong. Try Reloading' का मैसेज दिखाई दे रहा था।
इससे पहले 11 फरवरी यानी बीते शुक्रवार को ट्विटर की वेबसाइट और एप हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गए थे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम (Downdetector.com) ने यह जानकारी दी थी।
डाउनडिटेक्टर अपने प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता द्वारा दी गई त्रुटियों सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट को जोड़कर आउटेज को ट्रैक करता है, उसने लगभग 435 उपयोगकर्ता की रिपोर्ट का जिक्र किया है।