Twitter की बड़ी कार्रवाई: एक साथ बैन किए 25 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानिए क्या है कारण?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

Twitter ने कहा कि 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली न्यूडिटी को बढ़ावा देने वाले करीब 25,51,623 अकाउंट्स को बैन किया गया है।

विज्ञापन
Twitter bans over 25 lakh accounts in India last month Know What is the reason
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने एक साथ भारत में 2.5 मिलियन यानी 25 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन कर दिया है। कंपनी ने इस अकाउंट को मार्च से अप्रैल महीने के बीच बंद किया है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी मासिक रिपोर्ट में दी है। कंपनी ने कहा कि 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली न्यूडिटी को बढ़ावा देने वाले करीब 25,51,623 अकाउंट्स को बैन किया गया है।

    ट्विटर ने खुलासा किया है कि उसने भारत में रिकॉर्ड मात्रा में अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बाल यौन शोषण, गैर-सहमति वाली नग्नता और आतंकवाद को बढ़ावा देने में उनकी भागीदारी के लिए देश में 25,53,881 अकाउंट को बंद कर दिया है।

    विज्ञापन

    यह जानकारी ट्विटर की मासिक अनुपालन रिपोर्ट में दी गई है, जो भारत के 2021 के नए आईटी नियमों के पालन का हिस्सा है। नियमों के अनुसार, 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक आधार पर नियमों के साथ अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें