Trump AI Roosevelt Talk: ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति रूजवेल्ट से क्या पूछा? AI अवतार से जवाब और सलाह दोनों मिली

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 02 Jul 2026 10:13 AM IST
सार

Theodore Roosevelt AI:

एआई अब सिर्फ चैटबॉट या इमेज जनरेट करने तक ही सीमित नहीं रहा। अब इसकी मदद से इतिहास के लोगों से भी बात की जा सकती है। कुछ ऐसा ही अमेरिका में हुआ, राष्ट्रपति ट्रंप ने थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी में पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के AI अवतार से बातचीत की। इस दौरान पनामा नहर जैसे कई विषयों पर सवाल-जवाब हुए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Trump Talks AI Theodore Roosevelt, Sparks Fresh Panama Canal Debate
डोनाल्ड ट्रंप ने AI रूजवेल्ट से की बातचीत - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    AI Roosevelt:

    एआई ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ डकोटा के मेदोरा स्थित थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी पहुंचे। यहांTalk with TRनाम की इंटरैक्टिव प्रदर्शनी में अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट का लाइफ-साइज डिजिटल एआई अवतार तैयार किया गया है, जो आगंतुकों के सवालों का जवाब देता है। बातचीत के दौरान ट्रंप ने एआई रूजवेल्ट से पूछा कि क्या पनामा नहर उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इस सवाल पर एआई अवतार ने जो जवाब दिया, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए जानते हैं उसने क्या कहा?

    पनामा नहर पर AI रूजवेल्ट ने क्या कहा?

    • एआई अवतार ने जवाब देते हुए कहा कि पनामा नहर उनकी सबसे गर्व की उपलब्धियों में से एक थी, क्योंकि इससे अमेरिका की क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन हुआ। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा काम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना था।
    • AI रूजवेल्ट ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यानों का विस्तार, सार्वजनिक हित में किए गए सुधार और आम नागरिकों के लिए काम करना उनकी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहे।

    AI अवतार ने ट्रंप से और क्या कहा?

    बातचीत के दौरान एआई रूजवेल्ट ने ट्रंप को नेतृत्व पर भी सलाह दी। कहा कि हर राष्ट्रपति को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और ऐसे समय मे जो सबसे ज्यादा जरूरी होता है, वो है साहस बनाए रखना। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र को हमेशा प्राथमिकता देना ही सफल नेतृत्व की पहचाना है। जवाब में ट्रंप ने धन्यवाद किया और बताया कि एआई अवतार के शब्दों ने उन्हें खूब प्रेरणा दी है और उससे बात करना का मौका मिला, यह उनके लिए सम्मान की बात है।

    विज्ञापन

    AI रूजवेल्ट कैसे तैयार किया गया ?

    यह एआई सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विकसित किया गया है। फिर इसे थियोडोर रूजवेल्ट की डायरी, भाषण, पत्र, टेलीग्राम और अन्य एतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर ट्रेन किया गया है, ताकि यह सामने वाले के सवालों का शानदार तरीके से जवाब दे सके। इसीलिए इस एआई अवतार ने रटे रटाए नहीं, बल्कि संदर्भ के हिसाब से स्वाभाविक बातीचत भी की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Trump AI Roosevelt Talk: ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति रूजवेल्ट से क्या पूछा? AI अवतार से जवाब और सलाह दोनों मिली

    4 जुलाई से आम लोगों के लिए खुलेगी प्रदर्शनी

    थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी को अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनता के लिए खोला जाएगा। यहां आने वाले लोग भी Talk with TR प्रदर्शनी में AI रूजवेल्ट से सवाल पूछ सकेंगे और उनके डिजिटल अवतार से इंटरैक्टिव बातचीत का अनुभव ले सकेंगे।

    दौरे के बाद ट्रंप ने रूजवेल्ट को दी श्रद्धांजलि

    इतना ही नहीं, लाइब्रेरी का दौरा पूरा करने के बाद ट्रंप ने एक सभा को संबोधित कर। उन्होंने थियोडोर रूजवेल्ट को अमेरिका की ताकत, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का प्रतीक बताया। ट्रंप ने कहा कि रूजवेल्ट कभी पीछे नहीं हटे और हमेशा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए काम करते रहे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें