TRAI: एक सितंबर से अनचाहे कॉल से मिलेगी आजादी, सिर्फ इसी नंबर से आएंगे मार्केटिंग वाले कॉल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

ट्राई के अधिकारी ने कहा, आपात स्थिति का नाजायज फायदा उठाकर मैसेज करने पर टेलीमार्केटर कंपनियों का सब्सक्रिप्शन एक महीने के लिए रद्द होगा। गलती दोहराने पर ब्लैक लिस्ट किया जा सकेगा।

विज्ञापन
TRAI You will get freedom from unwanted calls from September 1 marketing calls will come only from this number
SPAM CALL - फोटो : Istock

    विस्तार

    अनचाहे कॉल से परेशान मोबाइल यूजर्स 1 सितंबर 2024 से राहत महसूस कर सकते हैं, बशर्ते व्हाइट लिस्ट (सेफ नंबर) में शामिल कंपनियां इमरजेंसी स्थितियों का गलत फायदा उठाकर ब्लॉक किए गए नंबरों को फिर से एक्टिव ना करें। इस मुद्दे को हल करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) लगातार काम कर रही है।

    ट्राई ने बीएसएनएल, आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल, जियो सहित सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें 1 सितंबर से लागू किया जाएगा। ट्राई ने निर्देश दिया है कि 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल्स और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉक चेन आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाए।

    विज्ञापन

    इससे ठगी कॉल्स को रोका जा सकेगा, लेकिन डीएलटी पर रजिस्टर्ड कंपनियों के कॉल्स और मैसेजिंग जारी रहेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को खुद ही नंबर ब्लॉक करने होंगे। प्राकृतिक आपदाओं, आंतरिक या बाह्य सुरक्षा के निर्देशों या अन्य आवश्यक जानकारी देने के लिए कुछ अवधि (आमतौर पर 2 घंटे) के लिए नंबरों को अनब्लॉक किया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें