Trai की रिपोर्ट: स्पीड टेस्ट में जियो फिर नंबर-1, अप्रैल में 23.1MBPS रही स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 May 2022 04:32 PM IST
सार

मार्च में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड में 1.3 एमबीपीएस का गोता लगाकर 13.7 एमबीपीएस हो गई थी, हालांकि अप्रैल में स्पीड बढ़कर 14.1 एमबीपीएस हो गई है।

TRAI SPEED TEST DATA APRIL 2022 JIO BECOME NUMBER ONE
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 एमबीपीएस के जबरदस्त उछाल के साथ अपनी नंबर वन की पोजीशन बरकरार रखी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी अप्रैल माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 23.1 एमबीपीएस मापी गई। मार्च माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.1 एमबीपीएस थी।

    आंकड़े बताते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 4जी डाउनलोड स्पीड लगातार दूसरे महीने घट गई है। फरवरी में 18.4 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड से गिरते हुए यह अप्रैल में 17.7 एमबीपीएस पहुंच गई है। वीआई के साथ सरकारी कंपनी बीएसएनएल की स्पीड गिरकर 5.9 एमबीपीएस हो गई है। मार्च में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड में 1.3 एमबीपीएस का गोता लगाकर 13.7 एमबीपीएस हो गई थी, हालांकि अप्रैल में स्पीड बढ़कर 14.1 एमबीपीएस हो गई है।

    अप्रैल माह में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 9.0 एमबीपीएस तो वीआई इंडिया से 5.4 एमबीपीएस अधिक रही। रिलायंस जियो पिछले कई वर्षों से लगातार औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। वीआई इंडिया दूसरी पोजीशन पर कायम है।

    8.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस रही। रिलायंस जियो अकेली ऐसी कंपनी रही जिसकी अपलोड स्पीड में इजाफा देखने को मिला।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें