योजना: प्राइम 5जी स्पेक्ट्रम फ्रीक्वेंसी की कीमतों में होगी 35 फीसदी की कटौती? ट्राई ने की सिफारिश
सार
ट्राई ने कहा कि लंबी अवधि की वृद्धि दर के लिए दूरसंचार कंपनियों तो पैसा लगाना होगा और निवेश के लिए उत्साहित करना होगा।
विज्ञापन

विस्तार
दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार (11 अप्रैल) को प्राइम 5जी स्पेक्ट्रम फ्रीक्वेंसी की आरक्षित 317 करोड़ रुपये की कीमतों में 35 फीसदी कटौती की सिफारिश की। इनमें 3300-3670 वाले फ्रिक्वेंसी बैंड हैं। ट्राई ने कहा कि इसमें शामिल बैंड 700 मेगाहर्ट्ज, 800, 900, 1800 सहित अन्य मेगाहर्ट्ज के बैंड के लिए यह सिफारिश है। इसके मुताबिक, तमाम बैंड्स जिनकी कीमतें आरक्षित हैं, कुल मिलाकर पिछली बार की तुलना में 39 फीसदी कम कीमतें हैं।
ट्राई ने कहा कि लंबी अवधि की वृद्धि दर के लिए दूरसंचार कंपनियों तो पैसा लगाना होगा और निवेश के लिए उत्साहित करना होगा। इनके लिए भुगतान का आसान विकल्प की मंजूरी भी देनी होगी।
विज्ञापन