100 की दैनिक सीमा से ज्यादा एसएमएस पर खत्म हो सकती है 50 पैसे की फीस, ट्राई ने दिया प्रस्ताव

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Wed, 19 Feb 2020 01:49 AM IST
TRAI proposes to abolish fee for messages beyond daily limit of 100 SMS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने मंगलवार को दैनिक 100 एसएमएस के ऊपर भेजे जाने वाले प्रत्येक एसएमएस पर 50 पैसे की तय दर से लिए जाने वाले शुल्क को वापस लेने का प्रस्ताव किया है। ट्राई ने नवंबर 2012 को जारी आदेश में अनचाहे संदेशों की समस्या को दूर करने के लिए न्यूनतम 50 पैसे का शुल्क अधिसूचित किया था।

    ट्राई ने टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (65वें संशोधन) आदेश 2020 के मसौदे में कहा है, ‘टेलिकॉम कामर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन 2018 को प्रारम्भ करने के साथ यह महसूस किया गया कि एसएमएस के लिये नियमन शुल्क की जरूरत नहीं रह गई है।’

    इसे ध्यान में रखते हुए टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (65वां संशोधन) आदेश 2020 का मसौदा इससे पहले टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (54वें संशोधन) आदेश में शुरू किये गये एसएमएस शुल्क से जुड़े नियामकीय प्रावधानों को वापस लेने का प्रस्ताव करता है। ट्राई ने 65वें संशोधन के मसौदे पर सभी संबद्ध पक्षों से उनके सुझाव और टिप्पणियां देने के लिए तीन मार्च अंतिम तिथि रखी है जबकि 17 मार्च जवाबी टिप्पणी के लिए अंतिम तिथि होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें